Greater Noida Traffic Advisory: ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण शाहबेरी ग्रेटर नोएडा वेस्ट रास्ते के चौड़ीकरण की तैयारी कर रही है। शाहबेरी ग्रेटर नोएडा वेस्ट रास्ते को चौड़ीकरण और मरम्मत का कार्य 25 मार्च 2025 को किया जाएगा। रास्ते के चौड़ीकरण से आने वाले समय में जाम की स्थिति कम होगी। लोगों की यात्रा सुगम बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। मरम्मत कार्य और चौड़ीकरण के कार्य के चलते इस मार्ग वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान आसपास के रास्तों पर जाम की स्थिति बन सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए ग्रेटर नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जाम से बचने के लिए और यातायात दबाव को कम करने के लिए पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है, ताकि किसी भी वाहन चालक को असुविधा का सामना न करना पड़ा।
यहां देखें ट्रैफिक एडवाइजरी
1. इटहेडा गोलचक्कर से शाहबेरी होते हुए गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन किसान चौक/गौर सिटी मॉल चौक से तिगरी गोलचक्कर की ओर ताज हाईवे होते हुए गंतव्य की ओर आगे जा सकते हैं।
2. तिलपता से शाहबेरी होते हुए गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन एक मूर्ति गोलचक्कर से दाहिने मुडकर रोजा चौक से छपरौला फ्लाईओवर/ छपरौला रेलवे फाटक से लाल कुआं (गाजियाबाद) होते हुए गंतव्य की ओर जा सकते है।
3. ए.बी.ई.एस गाजियाबाद / एनएच-24 की ओर से शाहबेरी होते हुए नोएडा/ग्रेटर नोएडा की ओर आने वाले वाहन शाहबेरी के रास्ते से न आकर, एनएच 24/ विजयनगर बाईपास मार्ग से ताज हाईवे से तिगरी गोलचक्कर होते हुए किसान चौक/ गौर सिटी मॉल चौक से आगे अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं।
ट्रैफिक असुविधा की स्थिति में यहां करें संपर्क
ग्राम शाहबेरी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मार्ग चौड़ीकरण और मरम्मत के कार्य के चलते यातायात प्रभावित रहने वाला है। इस दौरान यातायात असुविधा की स्थिति में वाहन चालक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।
