ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: पुलिस ने बदमाश को मारी गोली, चोरी का इतना सामान बरामद

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपी के पैर में गोली लगी है। शातिर अबतक मोबाइल स्नेचिंग की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

Image

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और शातिर मोबाइल स्नेचर के बीच दिनदहाड़े चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूट की तीन मोबाइल, बिना नंबर की बाइक और अवैध तमंचा बरामद किया है। इस बदमाश की पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी। शातिर ने मोबाइल स्नेचिंग की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। वह बिना नंबर प्लेट की बाइक से घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाता था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के चोगानपुर गोल चक्कर के पास सूरजपुर से एसीई सिटी गोल चक्कर की तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी।

बदमाश के पैर में गोली लगी

चेकिंग के दौरान अपाचे मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया। लेकिन, वो नहीं रुका और मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार से चौगानपुर से एसीई सिटी गोल चक्कर की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर लेकर भगाने लगा। टीम ने उसका पीछा किया तो बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान रवि (28) के रूप में हुई है।

बदमाश के कब्जे से लूटी गई तीन मोबाइल, बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!