ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Crime: रिश्ता शर्मसार! चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ भागकर रचाई शादी, और फिर पुलिस ने...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 12:44 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाकर शादी करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। शख्स के खिलाफ नाबालिग लड़की के पिता ने केस दर्ज करवाया था। आरोपी नाबालिग को लेकर दिल्ली भाग गया था। वहीं पर शादी रचा ली। पुलिस ने नाबालिग लड़की को आरोपी शख्स के पास से छुड़ा लिया है

Image

ग्रेटर नोएडा में नाबालिग भतीजी के साथ भागकर शादी रचाने वाले चाचा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS

  • गौतमबुद्धनगर के दनकौर कोतवाली क्षेत्र का है मामला
  • आरोपी शख्स ने भागकर नाबालिग लड़की के साथ दिल्ली में रचाई शादी
  • नाबालिग लड़की के पिता ने दर्ज कराया था मामला



Greater Noida News: समाज में कभी-कभी रिश्ते सारी मर्यदाओं को पार कर जाते हैं। दनकौर से चाचा-भतीजी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से रिश्ते में लगने वाला एक चाचा नाबालिग भतीजी को लेकर भाग गया था। जिसके खिलाफ पीड़ित परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि, आरोपी के कब्जे से पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी बरामद किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि, नाबालिग लड़की का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

नाबालिग लड़की को झांसे में लेकर हुआ फरार

पुलिस ने प्रकरण में जानकारी देते हुए बताया है कि, दनकौर कोतवाली में क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने अपने एक रिश्तेदार पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज करवाया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस का कहना है कि, आरोपी युवक नाबालिग लड़की का रिश्ते में चाचा लगता है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही से पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि, आरोपी से सख्ती पूर्वक पूछताछ की जा रही है।

मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई

नाबालिग लड़की के घर वालों ने आरोप लगाया है कि, आरोपी ने दिल्ली के एक मंदिर में नाबालिग से शादी भी कर ली है। पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपी उनकी बेटी का रिश्ते में चाचा लगता है। जिनके घर पर आरोपी का आना-जाना लगा रहता था। उसके बावजूद भी उसने नाबालिग लड़की के साथ यह गलत काम किया है। इस बारे में दनकौर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सुनिश्चित की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article