ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में युवती के साथ दोस्त ने की सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी अरेस्ट

ग्रेटर नोएडा के ओमेक्स पाम ग्रीन सोसायटी में एक युवती के साथ मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक और पीड़ित युवती कॉलेज के दिनों से दोस्त हैं। दोनों के बीच किसी बात पर विवाद को लेकर मारपीट हुई। जिसके बाद घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Image

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक युवती के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। युवती के साथ मारपीट करने वाला शख्स उसका दोस्त था। जिससे युवती की कॉलेज के दिनों से ही दोस्ती थी। मारपीट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ओमेक्स पाम ग्रीन सोसायटी की घटना

यह मामाला ग्रेटर नोएडा के ओमेक्स पाम ग्रीन सोसायटी का है। आरोपी युवक का नाम सूर्या भड़ाना है। किसी बात को लेकर आरोपी का अपनी महिला मित्र के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद उसने युवती के साथ सरेआम मारपीट की। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद थाना दादरी पुलिस ने आरोपी सूर्या भड़ाना को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने नहीं कराई थी शिकायत दर्ज

इस मामले में महिला मित्र की तरफ से आरोपी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस ने वीडियो के वायरल होने के बाद घटना पर एक्शन लिया और पीड़िता से संपर्क कर आरोपी को पकड़ा लिया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article