ग्रेटर नोएडा

घर के नल से जल के रूप में बहेगी गंगा, ग्रेटर नोएडा में कई जगह पाइप लाइन बिछाने की तैयारी

ग्रेटर नोएडा में पानी की समस्या को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा और इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। शहर में गंगाजल की सप्लाई के लिए कई जगहों पर पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा और इसके लिए निविदा की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में पाइप लाइन के जरिए गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए छह से अधिक स्थानों पर पाइप लाइन बिछाने और तीन ग्राउंड रिजर्व वायर बनाने का काम जल्द ही किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 19 करोड़ खर्च होने का अनुमान है और निविदा की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा, जिसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि अगले चार महीनें में पानी की आपूर्ति में उत्पन्न समस्याओं को सुधार करना है।

पानी सप्लाई की समस्या

बता दें कि ग्रेटर नोएडा में आए दिन जल आपूर्ति को लेकर समस्या होती रहती है और इसे लेकर शिकायत करते रहते हैं। शहर में पानी की सप्लाई में प्रेशर का कम रहना और गंदे पानी आना प्रमुख समस्या है। इस योजना से इसमें सुधार की जाएगी।

कई जगहों पर पाइप लाइन बिछाने का काम

जानकारी के मुताबिक, शहर में 85 क्यूसेक गंगाजल परियोजना के अंतर्गत तीन यूजीआर का निर्माण होना है और इसके लिए करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही यूजीआर-7 से ग्रीनवुड फेस-1 एवं फेस-2 सोसाइटी तक पाइप लाइन बिछाने का काम होना है। इसके अलावा औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-1 में जल की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाया जाएगा। इस पूरी योजना पर करीब 19 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि भूजल व गंगाजल की आपूर्ति में जो दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अगले चार महीने में सभी जगहों पर जल की आपूर्ति सही तरीके से होगी। इसके लिए पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है और यूजीआर का निर्माण भी किया जाएगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article