ग्रेटर नोएडा

Greater Noida में धू-धूकर जल गए 6 ढाबे, 2 दुकानें...जानें हादसे से जुड़ा अपडेट

Greater Noida: काले धुंए के अंबार के साथ आग की लपटें और उनके साथ खाक होता ढाबा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भीषण अग्नि कांड ने सबको डरा दिया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेट की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।

Image

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भीषण आग

Photo : Twitter

Greater Noida: काले धुंए के अंबार के साथ आग की लपटें और उनके साथ खाक होता ढाबा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भीषण अग्नि कांड ने सबको डरा दिया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेट की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आज एक भीषण अग्नि कांड ने सबको थर्रा दिया। दिल दहला देने वाला ये हादसा गौर सिटी 4 मूर्ति गोलचक्कर के पास एक ढाबे में हुआ। यहां शेरे पंजाब नाम का ढाबा देखते ही देखते जलकर खाक हो गया।

ढाबे में जैसे ही आग लगी काले धुएं के अंबार के साथ विशालकाय लपटों में सब कुछ बड़ी तेजी से जलने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने ये देखा तो फोरन फायर ब्रिगेड को हादसे की सूचना दी।

मौके पर पहुंची फायर विभाग

खबर मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और फिर बड़ी मशक्कत के बाद जैसे तैसे आग को बुझाया गया। हादसे में शेरे पंजाब ढाबा को बहुत नुकसान हुआ है। 6 ढ़ाबे और 2 दुकाने इसके चपेट में आई हैं।

पहले भी हुआ हादसा

आपको बता दें कि इससे पहले भी यह बीते सोमवार को ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी 16th एवेन्यू के फ्लैट में आग लगने की घटना सामने आई थी। इन घटनाओं के रोकथाम के लिए फायर विभाग की टीम 15 दिनों के लिए फायर ऑडिट शुरु किया है। 11 मार्च से यह अभियान शुरु किया गया है। इसके तहत यहां बने बिल्डिंग्स की जांच भी किए जा रहे हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article