ग्रेटर नोएडा

Jewar Airport Flight: अगले साल से ही उड़ान भरेंगे विमान, पास में ही होगा ऐसा लक्जरी होटल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 03:00 PM IST

Jewar Airport Construction: जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को लेकर बड़ी अच्छी खबर है। इस एयरपोर्ट का एक बड़ा हिस्सा अगले साल बनकर तैयार हो जाएगा। इस एयरपोर्ट के चालू होने से उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली वालों को भी काफी फायदा होगा। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य काफी जोर-शोर से चल रहा है। इसका निर्माण यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड कर रहा है।

Image

जेवर एयरपोर्ट का चल रहा निर्माण कार्य (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 30 सितंबर से एयरपोर्ट से उड़ान भरने लगेगी फ्लाइट
  • 3900 मीटर लंबा, 45 मीटर चौड़ा होगा रनवे
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था शिलान्यास

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बन रहा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का पहला चरण सितंबर 2024 में बनकर तैयार हो जाएगा। जेवर में निर्माणाधीन इस एयरपोर्ट के पास में ही 220 कमरों का एक लक्जरी होटल भी बनाया जा रहा है। इस होटल के लिए रोजियट होटल्स एंड रिजॉर्ट्स को चयनित किया गया है। यह कंपनी बर्ड ग्रुप का भाग है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक वहां होटल डेवलप करने वाली कंपनी का चयन एक कंपीटिटिव बिडिंग प्रोसेस के तहत किया गया है।

बता दें इस एयरपोर्ट को यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) विकसित कर रहा है। यह स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी इकाई है। स्विट्जरलैंड के भारत में राजदूत राल्फ हेकनर का कहना है कि स्विट्जरलैंड की मदद से जेवर एयरपोर्ट विकसित हो रहा है। यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली के लिए भी काफी लाभदायक साबित होगा। राल्फ हेकनर के मुताबिक एयरपोर्ट काफी मजबूत एवं टिकाऊ होगा।

इसी कंपनी ने बनाया है बेंगलुरु एयरपोर्ट

राल्फ हेकनर के मुताबिक उनकी कंपनी ने ही बेंगलुरु एयरपोर्ट बनाया है। फिलहाल जेवर एयरपोर्ट की हवाई पट्टी और कंट्रोल रूम का निर्माण तेजी से जारी है। अगले साल 30 सितंबर तक यहां से फ्लाइट उड़ने लगेगी। बता दें यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। रन-वे की लंबाई 3900 मीटर होगी। चौड़ाई 45 मीटर होगी। एयरपोर्ट पर 60 एकड़ जमीन पर कॉमर्शियल गतिविधियां होनी हैं। इतनी जमीन में होटल और मॉल भी बनाया जाना है।

2021 में 25 नवंबर को हुआ था शिलान्यास

जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में 25 नवंबर को किया था। एयरपोर्ट का बनाने के लिए 2019 में टेंडर निकाला गया था। 1 अक्टूबर 2021 से कंस्ट्रक्शन टाइम लाइन शुरू हुई है। एयरपोर्ट में टर्मिनल वन बिल्डिंग 90 हजार वर्गमीटर में बनेगी। 30 सितंबर 2024 तक निर्माण पूरा नहीं होने पर कार्यकारी कंपनी पर जुर्माना लगाया जाएगा।

नई मेट्रो लाइन बिछाई जा रही

जेवर एयरपोर्ट तक लोग बेहद कम समय में दिल्ली से पहुंच सकेंगे। इसके लिए नई मेट्रो लाइन बिछाई जा रही है। डीएमआरसी की रिपोर्ट बताती है कि नई दिल्ली से कोई मेट्रो से जेवर एयरपोर्ट जाना चाहेगा तो एक्सप्रेस मेट्रो बेहतर विकल्प होगा। नया कॉरिडोर बनने के बाद जेवर एयरपोर्ट से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक जा रही मेट्रो वहां से आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो लाइन से जुड़ेगी। बता दें इंदिरा गांधी एयरपोर्ट जैसे दिल्ली मेट्रो से जुड़ा है, वैसे ही जेवर एयरपोर्ट जोड़ा जाएगा। डीएमआरसी ने पहले जो स्टडी रिपोर्ट दी थी, उसमें मेट्रो स्टेशन की संख्या अधिक बताई गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article