ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Road Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत दो की हालत नाजुक

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 18, 2024, 02:39 PM IST

Greater Noida Road Accident: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे खुर्जा अंडरपास के पास तेज रफ्तार से आ रही कार ने तीन लोगों को टक्कर मारी। इसमें से की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Image

यमुना एक्सप्रेस-वे सड़क दुर्घटना

Greater Noida Road Accident: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है। यमुना एक्सप्रेसवे पर खुर्जा अंडरपास के पास एक कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करावाय गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बस का इंतजार कर रहे लोगों को कार ने रौंदा

सड़क दुर्घटना जेवर थाना क्षेत्र की है। यहां यमुना एक्सप्रेस के खुर्जा अंडरपास के पास तीन लोग बस का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से आई कार ने तीनों को टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना की जानकारी प्राप्त कर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। इसके अलावा दो अन्य लोगों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक पहचान कर ली है। पुलिस ने मृतक का नाम सुरेश सिंह (37) बताया है।

चालक की लापरवाही से गई एक की जान

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही की वजह से मौत) के तहत मामला दर्ज किया है। दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कार पर दिल्ली की नंबर प्लेट थी। प्लेट नंबर के माध्यम से जांच को आगे बढ़ाया गया। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान चालक ने जानकारी दी की एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी चलाते हुए उसकी आंख लग गई थी, जिसके कारण ये दुर्घटना हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान राजा कुमार के रूप में की। राजा कुमार बैंक में काम करते हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां उसे जमानत मिल गई।

End of Article