ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Crime: नाले में मिला लापता युवक का शव, टैटू से हुई पहचान, मचा हड़कंप

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2022, 02:51 PM IST

Greater Noida Police: ग्रेटर नोएडा में लापता युवक का शव मिलने से दहशत फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दस दिन पहले युवक लापता हो गया था। परिवार वालों ने मामला दर्ज भी कराया था। युवक के निजी कंपनी में काम करता था। युवक के घर वालों को हत्या का शक है।

Image

ग्रेटर नोएडा में लापता युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बीते 20 नवंबर से लापता था युवक
  • सूरजपुर थाना क्षेत्र में मिला शव
  • एक निजी कंपनी में नौकरी करता था युवक

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बादलपुर थाना क्षेत्र से 20 नवंबर को गायब हुए एक युवक का शव सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला गांव के पास एक नाले में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने युवक के परिजनों से शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों ने शव के हाथ पर टैटू देखकर पहचान लिया था।

बता दें कि, जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना गांव निवासी अरुण (22) 20 नवंबर को अचानक से गायब हो गया। अरुण के भाई अजय ने बताया कि, अरुण जीटी रोड स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। 20 नवंबर को कंपनी से काम समाप्त करने के बाद वह दुजाना गांव में अपनी बुआ के घर गया हुआ था। वहां से वह शाम लगभग 8:30 बजे अपने घर के लिए निकल गया था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद सभी लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसके बारे में कोई भी सुराग नहीं मिल रहा था। इसके बाद बादलपुर कोतवाली में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

ऐसे हुई युवक की पहचान

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम को सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला गांव के नाले में एक अज्ञात युवक के शव मिलने की सूचना सूरजपुर पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकालकर आसपास के थानों में इसकी जानकारी दी गई। पता किया गया कि, किस थाने में जल्दी में ही गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है। इसी क्रम में बादलपुर थाना पुलिस से संपर्क किया गया था। बादलपुर थाना पुलिस ने इस अज्ञात शव के मिलने की सूचना अरुण के घर वालों को दी। उसके परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अरुण के हाथ पर बने हुए एक टैटू चित्र से और उसके कपड़ों से पहचान कर ली।

तहरीर मिलने पर होगी जांच

जानकारी के लिए बता दें कि, परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से भी दुश्मनी नहीं है। अरुण के सिर में चोट और उसके हाथों पर रस्सी से बांधे जाने के भी निशान मिले हैं। बादलपुर के थाना प्रभारी के अनुसार, इस मामले में अभी तक परिजनों की ओर कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जैसी भी शिकायत परिजनों की ओर से दी जाएगी, पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर देगी

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article