ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार दरोगा को कुचला, मौके पर मौत, आरोपी फरार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 07:27 PM IST

Greater Noida: दादरी थाना क्षेत्र में आरवी नॉर्थलैंड अंडरपास के पास एक भीषण सड़क हादसे में रिटायर्ड इंस्‍पेक्‍टर की मौत हो गई। घटना के समय मृतक दरोगा बाइक से अपने घर जा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक उनको रौंदता हुआ निकल गया। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Image

सड़क हादसे में रिटायर्ड इंस्‍पेक्‍टर की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दादरी थाना क्षेत्र में आरवी नॉर्थलैंड अंडरपास के पास हुआ हादसा
  • घटना के समय मृतक दादरी से जा रहे थे सिकंदराबाद की तरफ
  • आरोपी ट्रक चालक फरार, पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में रिटायर्ड दरोगा की मौत हो गई। घटना के समय मृतक दरोगा अपनी बाइक से दादरी से सिकंदराबाद की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए ओवरलोड तेज रफ्तर ट्रक ने उन्‍हें रौंद दिया। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक को घटना स्‍थल पर ही छोड़ कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच करने के साथ आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि, मृतक की पहचान 62 वर्षीय राजेश के तौर पर हुई है। मृतक यूपी पुलिस से इंस्‍पेक्‍टर के पद से रिटायर्ड हुए थे। ये मूलरूप से यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे और हाल फिलहाल परिवार के साथ सिकंदराबाद के रहते थे। घटना के समय वह अपने घर की तरफ जा रहे थे। जब ये आरवी नॉर्थलैंड अंडरपास से निकले तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने उन्‍हें टक्‍कर मार दी।

परिजनों ने जताई कुचल कर हत्‍या की आशंका, पुलिस मान रही हादसा

बताया जा रहा है कि, यह टक्‍कर इतनी तेज थी कि, बाइक सवार दरोगा को बचने का मौका नहीं मिल पाया और वे बाइक समेत ट्रक के नीचे आ गए। ट्रक उन्‍हें रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। यह देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देख आरोपी चालक ट्रक को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई साथ ही मृतक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि, घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। ट्रक को जब्‍त कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश हो रही है। जल्‍द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में मृतक के परिजनों ने जानबूझ कर हत्‍या करने की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस इसे सिर्फ सामान्‍य सड़क हादसा मान कर जांच कर रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article