ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Crime: नौकरी नहीं लगी तो चोर बन गए चार यार, लाखों का माल बरामद

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 10:47 PM IST

Greater Noida Police Action: ग्रेटर नोएडा की दनकौर थाना पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चोरी के लाखों के सामान के साथ, बाइक, एक पिकअप वाहन और तमंचा भी बरामद किया गया है। चारों चोर कंस्ट्रक्शन साइट्स से सामान चुराते थे। चारों पकड़े गए चोर आपस में दोस्त हैं, नौकरी न मिलने पर आरोपियों ने चोर बनने की बात स्वीकार की है।

Image

ग्रेटर नोएडा में कंस्ट्रक्शन साइटों से चोरी करने वाले चार चोरों को पुलिस ने पकड़ा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा की दनकौर थाना क्षेत्र की पुलिस ने की कार्रवाई
  • आरोपियों के पास से बाइक, तमंचा के साथ लाखों की चोरी का माल बरामद
  • कंस्ट्रक्शन साइट्स से चोरी करते थे चारों आरोपी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी के नजदीक से कंस्ट्रक्शन साइट्स से चोरी करने वाले 4 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले कई महीनों से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। जिनके कब्जे से पुलिस ने एक चार पहिया पिकअप वाहन, एक बाइक और एक तमंचा समेत लाखों रुपये का चोरी का सामान भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

बता दें कि, दनकौर पुलिस ने बताया है कि, गुरुवार की रात पुलिस को जानकारी मिली कि, हतेवा फार्म के नजदीक कुछ चोर एक गाड़ी को लेकर संदिग्ध अवस्था में घूमते नजर आ रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी वाहन लेकर भागने लगे। पीछा करते हुए पुलिस ने सभी 4 आरोपियों को मौके से धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में जब्बार निवासी बुलंदशहर और हापुड़ निवासी मुशीर, बादल और शहजाद शामिल हैं।

कुछ महीने पहले शुरू किया था आरोपियों ने चोरी करना

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, वे कंस्ट्रक्शन साइट्स से सामान चोरी करने के बाद उसको नवादा गांव के नजदीक किराए पर लिए एक कमरे में रख दिया करते थे। जब सामान काफी अधिक हो जाता था, तो उसके बाद उसको सिकंदराबाद में कबाड़ की दुकान करने वाले कादिर नाम के शख्स को बेचने के लिए जाया करते थे। आरोपी पिछले कुछ महीनों से दिन में रेकी करने के बाद रात को चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। बता दें कि, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में पहली बार आए हैं।

हर महीने बेच देते थे लाखों रुपए का चोरी का सामान

बता दें कि, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि, वह चारों बचपन के दोस्त हैं। आरोपियों के अनुसार, चारों पढ़े लिखे नहीं है। जिसकी वजह से उनको नौकरी नहीं मिल रही थी। इसके कारण वह घर परिवार का खर्च चलाने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि, वे प्रत्येक महीने करीब 2 लाख रुपये का चोरी का सामान चुराकर बेच देने का काम करते थे। इस बारे में दनकौर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया है कि, कंस्ट्रक्शन साइट्स से चोरी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके अन्य साथियों की पुलिस को तलाश है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article