ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: सिगरेट के लिए पैसे नहीं देने पर उतारा मौत के घाट, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2022, 01:47 PM IST

Greater Noida Police: ग्रेटर नोएडा पुलिस को एक हत्या के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, पत्थर और एक कार को बरामद कर लिया है। हत्या के पीछे का कारण सिगरेट के पैसे के लेनदेन का होना सामने आया है।

Image

युवक को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू और चार पहिया वाहन किया बरामद
  • सूरजपुर के देवला गांव के पास नाले में मिला था युवक का शव
  • आरोपी ने शराब पिलाकर की हत्या


Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना इलाके से गुमशुदा हुए युवक का शव बीते दिनों सूरजपुर के देवला गांव के पास नाले में पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने शनिवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी के पास से हत्या में प्रयोग किया गया चाकू, पत्थर का टुकड़ा और एक कार को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि, मृतक अरुण कुमार जारचा थाना क्षेत्र के मिलक खटाना गांव का निवासी था। वह 20 नवंबर को घर से अपनी रिश्तेदारी के लिए दुजाना गांव गया हुआ था। दुजाना गांव से आते समय वह गायब हो गया था। परिजनों ने 29 नवंबर को बादलपुर थाना क्षेत्र में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद 30 नवंबर को अरुण का शव सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला गांव के पास नाले में पड़ा हुआ मिला था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करने के बाद जांच करते हुए आरोपी आकाश को मोहल्ला कैलाशपुरम से गिरफ्तार कर लिया है।

इस वजह से हुई अरुण की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, एडिशनल डीसीपी साद मिया खान ने कहा कि, पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि, उस का भाई विकास दादरी ओवर ब्रिज के नीचे पान की दुकान लगाता है। जहां पर अरुण अक्सर सिगरेट- गुटका आदि लेने के लिए आता रहता था और सिगरेट लेने के बाद पैसे नहीं देता था। 20 नवंबर की रात को भी करीब 10:00 बजे अरुण सिगरेट लेने के लिए विकास की दुकान पर गया था। जहां पर पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोपी ने अरुण को हत्या से पहले पिलाई शराब

बता दें कि, अरुण और विकास के झगड़े के बीच में आकाश आ गया और उसने दोनों को किसी तरह शांत कर दिया। अरुण ने आकाश से कहा कि, तुम्हारा भाई सिगरेट के पैसा मांगता है। मैं उसे किसी दिन जान से मार दूंगा। आकाश और अरुण दोनों पहले से नशे में थे, अरुण की बात सुनकर आकाश ने अरुण को मारने का प्लान बनाया। आकाश ने अरुण को अपनी कार में बैठाया और दादरी में ओवर ब्रिज के पास शराब खरीद कर पहले उसे पिलाया। जब अरुण ज्यादा नशे में हो गया तो आकाश उसे अपनी कार से देवला गांव के पास एक कंपनी के पास ले गया और धारदार चाकू से निर्ममता पूर्वक अरुण का गला रेत दिया। उसके बाद अरुण के सर पर पत्थर से वार कर उसे बहते नाले में फेंक दिया और मौके से भाग गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article