ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: पत्नी और सास ने कर दिया परेशान, अब जीना नहीं चाहता, ग्रेटर नोएडा में मैरिज एनिवर्सिरी के दिन शख्स ने किया सुसाइड

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 02:15 PM IST

Greater Noida Suicide Case: ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। आत्महत्या के पीछे युवक का तनाव में होना बताया जा रहा है। युवक को उसके ससुराल वाले काफी परेशान कर रहे थे। मृतक के भाई ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।

Image

ग्रेटर नोएडा में मैरिज एनिवर्सिरी के दिन शख्स ने की खुदकुशी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो वर्ष हुए थे शख्स की शादी को
  • ससुराल वालों से तंग आकर लगा ली फांसी
  • फर्जी मुकदमे में फंसाने की मिलती थी धमकी

Greater Noida News: दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव निवासी एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। आरोप है कि, युवक ने पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसका शव घर में ही रविवार को उसके कमरे से मिला। युवक के शव के पास से सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

बता दें कि, दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव निवासी मृतक के भाई सचिन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को शिकायत में बताया है कि, 11 दिसंबर 2020 को उसके भाई प्रवीन (25 वर्ष) और उसकी शादी हरियाणा के लकड़पुर गांव निवासी दो सगी बहनों के साथ हुई थी। सचिन का आरोप है कि, शादी के बाद से उसकी पत्नी और भाई की पत्नी उनको आए दिन परेशान करती थीं।

तनाव बना आत्महत्या की वजह

मृतक के भाई ने पुलिस से शिकायत में बताया कि, दोनों भाइयों के सुसराल वालों से उनका विवाद चल रहा था। सचिन का आरोप है कि, उसके भाई की पत्नी और ससुराल वाले, पत्नी का मौसी का लड़का उनको आए दिन परेशान करता रहता था। साथ ही उनको फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी भी दिया करते थे। जिसकी वजह से उनका भाई कई दिनों से काफी तनाव में चल रहा था। आरोप है कि, तनाव में आने के चलते ही उसके भाई ने रविवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

रविवार को शादी को हुए दो वर्ष

प्रवीन के आत्महत्या करने की जानकारी परिवार के लोगों को कुछ घंटे बाद हुई। जब वह अपने कमरे में फांसी से लटकता हुआ पाया गया था। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची दनकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिवार के लोगों का कहना है कि, आज के ही दिन उसकी दूसरी मैरिज एनिवर्सिरी थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article