Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर की दादरी कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग लड़की से अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने जारचा कट के सामने जीटी रोड से दबोच लिया। आरोपी ने 2 साल पहले नाबालिग लड़की को अपने झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की धाराओं में केस दर्ज किया और जांच शुरू की थी। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया और आरोपी की खोज शुरू कर दी थी।
बता दें कि, दादरी के एक कस्बे में 28 नवंबर 2021 को 17 वर्षीय लड़की के गायब होने की परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी में मामला दर्ज किया और प्रकरण की जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने लड़की को बरामद कर जिला न्यायालय में पेश किया। इसके बाद युवती के बयानों के आधार पर मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम के तहत फिर से केस दर्ज किया। करीब दो साल बीत जाने के बाद दादरी कोतवाली पुलिस ने जिला लखीमपुर थाना पलियाकला कस्बा कृष्ण नगर निवासी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया।
