ग्रेटर नोएडा

Yamuna Authority Plan: यमुना अथॉरिटी की पहल, यहां बनने जा रही हैं फ्लैटेड फैक्ट्रियां, सुविधायुक्त होंगी इमारतें, बढ़ेगा रोजगार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 01:12 PM IST

Yamuna Authority: यमुना प्राधिकरण यमुना एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-29 के अपैरल पार्क में फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने वाला है। इसके लिए इसी महीने में टेंडर निकाले जाएंगे। एक साल के अंदर फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण करने का लक्ष्य है। इसमें रेडिमेट गारमेंट्स की इकाइयां लगाई जाएंगी। इन इकाइयों के शुरू होने पर हजारों लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

Image

यमुना प्राधिकरण की ओर से यमुना एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर 29 में बनाई जाएंगी फ्लैटेड फैक्ट्रियां

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • यमुना एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-29 के अपरैल पार्क में बनेगी फ्लैटेड फैक्ट्री
  • इस परियोजना पर खर्च किए जाएंगे 86 करोड़ रुपए
  • सेक्टर-29 के दो भूखंडो में 140 यूनिट होंगी तैयार

Greater Noida News: यमुना प्राधिकरण यमुना एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-29 के अपैरल पार्क में फ्लैटेड यानि कि बहुमंजिला फैक्ट्री बनाने जा रहा है। अपैरल पार्क में करीब 10 एकड़ के क्षेत्र में 140 यूनिट बनाने का प्लान है। यहां रेडिमेड गारमेंट्स से जुड़ी इकाइयां लगाई जाएंगी। प्राधिकरण उद्यमियों को इन इमारतों की यूनिट को किराए पर देगा। इस परियोजना पर करीब 86 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस योजना से हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

बता दें कि, रेडिमेड गारमेंट के मामले में गौतमबुद्धनगर जिला काफी आगे है। प्रदेश की वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना के तहत इस जिले को रेडिमेड गारमेंट मिला हुआ है। इस दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए यमुना प्राधिकरण ने अपैरल पार्क में फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने की योजना तैयार की है। इस योजना में 20 हजार और 18 हजार वर्ग मीटर के दो भूखंडों पर फ्लैटेड फैक्ट्रियां बनाई जाएंगी। इनमें उद्यमियों को फैक्ट्री शुरू करने के लिए सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए विशेषज्ञ कंपनी से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करा ली गई है।

फ्लैटेड फैक्ट्रियों में मिलेंगी ये सुविधाएं

यमुना प्राधिकरण की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों भूखंडों में 140 यूनिट बनाई जाएगी। काम शुरू होने के बाद एक साल में यह निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसी महीने में इसके लिए टेंडर निकाल दिए जाएंगे। एजेंसी का चयन होने के बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा। फ्लैटेड फैक्ट्री में प्लग एंड प्ले की सुविधा रहेगी यानि कि यहां पर बिजली कनेक्शन से लेकर गैस कनेक्शन, पानी समेत तमाम तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। उद्यमी इन्हें किराये पर लेकर बहुत जल्द अपना काम शुरू कर सकेंगे। इससे जमीन लेने और उसपर निर्माण करवाने पर आने वाली खर्च से छुटकारा मिलेगा।

अन्य सेक्टरों में भी फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने की योजना

यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि यमुना एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-29 के अपैरल पार्क में फ्लैटेड यानि बहुमंजिला फैक्ट्रियां बनाई जाएंगी। इसके लिए डीपीआर बना ली गई है। इसी महीने टेंडर निकाल दिए जाएंगे। इन इमारतों को किराये पर कंपनी को दे दिया जाएगा। बता दें कि, प्राधिकरण की योजना है कि, वह 2500 फ्लैटेड फैक्ट्री बनाएगा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के अन्य सेक्टरों में भी फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने का काम होगा। फ्लैटेड फैक्ट्री में रेडिमेट गारमेंट्स की कंपनियों की ओर से उत्पादन शुरू होने पर लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article