ग्रेटर नोएडा

शाहजहांपुर में हैरान करने वाला मामला, एटीएम से निकले 500 के चूरन वाले नकली नोट, पुलिस ने लगाया ताला

शाहजहांपुर में एटीएम से 500 के चूरन वाले नकली नोट निकलने का मामला सामने आया है। मुरादाबाद फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित एसबीआई एटीएम मशीन से चार एटीएम धारकों ने रुपये निकाले। इस दौरान उन्हें 500 के चूरन वाले नकली नोट एटीएम से मिले। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस एटीएम को बंद करके जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एटीएम से 500 के फर्जी चूरन वाले नकली नोट निकल रहे हैं। यह मामला कलान कस्बे में मुरादाबाद फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे स्थित एसबीआई एटीएम मशीन का है। इस एटीएम से चार लोगों ने रुपये निकाले, जिन्हें 500 का चूरन वाले नकली नोट मिले। जिसके बाद इन एटीएम धारकों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने एटीएम पर ताला लगवा दिया है और बैंक के अधिकारियों को भी इस मामले की सूचना दे दी गई है।

मुरादाबाद फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित इस एसबीआई एटीएम से कस्बे के रहने वाले आकाश पुत्र राजाराम श्रीवास्तव ने 3000 रुपए निकाले। जिसमें उन्हें 500 का एक चूरन वाला नकली नोट एटीएम से मिला। वहीं दूसरे एटीएम धारक सुमित पुत्र महेश चन्द्र निवासी कस्बा कलान ने भी बीती शाम को इस एटीएम से 10000 रुपये निकाले। उन्हें भी 500 के चार चूरन वाले नकली नोट मिले। तीसरे एटीएम धारक शिवकुमार सिंह पुत्र सत्यवीर निवासी एसबीआई बैंक के पास कलान ने भी उसी एसबीआई एटीएम से 10000 रुपये निकाले उन्हें भी 500 के दो चूरन वाले नकली नोट एटीएम से मिले। चौथे एटीएम धारक विक्की माने पुत्र शंकर माने द्वारा इस एसबीआई एटीएम से 7000 रुपये निकालने पर 500 का एक चूरन वाला नकली नोट उन्हें मिला।

एस एसबीआई एटीएम से नकली 500 के चूरन वाले नोट मिलने पर सभी एटीएम धारकों ने थाना कलान में इसकी सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रभारी प्रभाष चंद ने एटीएम पर ताला लगवा दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले की सूचना बैंक अधिकारियों को दे दी गई है। साथ ही आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक पता नहीं चला है कि आखिर इस एटीएम से चूरन वाले नोट कैसे निकल रहे हैं। इसमें एटीएम मशीन में नोट भरने वाले टीम के सदस्यों का हाथ है या कोई और साजिश है, फिलहाल इस संबंध में कोई जवाब नहीं मिला है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article