ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: साइबर ठग ने किसान की जीवन भर की जमापूंजी पर किया हाथ साफ, कर दिया अकाउंट खाली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 05:47 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: गौतमबुद्धनगर के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में एक किसान से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने दनकौर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित के पास घर बनाने के बाद ईंट बची हुई थी। उसी ईंट को खरीदने के लिए आरोपी ने किसान से संपर्क किया और झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी कर ली।

Image

ग्रेटर नोएडा में किसान के बैंक खाते से साइबर ठग ने उड़ाए 99 हजार

KEY HIGHLIGHTS
  • व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर कर दिया अकाउंट खाली
  • तीन बार में अकाउंट से निकाले 99 हजार रुपए
  • गौतमबुद्धनगर के दनकौर कोतवाली क्षेत्र का है मामला





Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अनवरगढ़ गांव निवासी एक किसान के बैंक खाते से एक आरोपी ने 99 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित किसान ने इस मामले की शिकायत कोतवाली की साइबर सेल में पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि, प्रकरण की जांच की जा रही है। किसान का कहना है कि, वह पैसे उसके जीवन भर की जमापूंजी थी।

बता दें कि, कोतवाली पहुंचकर पीड़ित किसान शमशुद्दीन ने बताया है कि, अज्ञात कॉलर ने उनसे उनके घर बनाने के बाद बची हुई ईंट को खरीदने की बात कही। उनका कहना है कि,आरोपी ने उन्हें ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कहते हुए उनके बैंक खाते में एक एप के जरिए पहले 20 रुपये भेज दिए।

आरोपी ने ऐसे फंसाया जाल में

पीड़ित किसान ने पुलिस को बताया है कि, पहले 20 रुपए भेजने के बाद आरोपी ने उनको व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। आरोपी ने बताया कि, इस पर क्लिक करने के बाद पूरी पेमेंट मिल जाएगी। पीड़ित किसान का कहना है कि, लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके बैंक खाते में जमा कुल 99 हजार रुपये करीब 3 बार में निकाल लिए गए। फोन पर पैसे कटने का मैसेज आने के बाद पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित किसान का कहना है कि, घटना के बाद से आरोपी का फोन भी बंद आ रहा है। पीड़ित किसान अपने जीवन भर की जमापूंजी गंवाने के बाद बदहवास हो गया है। पुलिस ने बताया है कि, क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में ऑनलाइन ठगी करने के मामले बढ़ गए हैं।

लगातार आ रहे साइबर ठगी के मामले

बता दें कि, साइबर सेल भी कई मामलों के ठगी के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पिछले करीब 1 महीने में 20 ऐसे ही ऑनलाइन ठगी करने के मामले क्षेत्र में सामने आए हैं। लेकिन अभी तक गिरोह का कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि, ऐसे मामलों में बचने के लिए सबसे पहले सतर्कता बरतनी बहुत आवश्यक है। इस बारे में दनकौर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि, पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली गई है। जिसके आधार पर जांच करके आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article