ग्रेटर नोएडा

Auto Expo 2023: आप भी जाना चाहते हैं ग्रेटर नोएडा के ऑटो एक्सपो में तो टिकट बुकिंग से लेकर हर बात जानें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 07:09 PM IST

Auto Expo 2023: तीन साल के इंतजार के बाद नोएडा के ऑटो एक्सपो 2023 आज से शुरू हो गया है। हालांकि आम लोगों के लिए यह एक्‍सपो 14 जनवरी से शुरू होगा। अगर आपको भी इस ऑटो एक्सपो 2023 में जरूर विजिट करना चाहते हैं तो आपको एक्‍सपो की टाइमिंग से लेकर टिकट प्राइसिंग तक की पूरी जानकारी मिलेगी।

Image

वाहन को लॉन्‍च करते शाहरूख खान

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इस समय केवल मीडिया, स्पेशल गेस्ट और बिजनेस विजिटर्स को है एक्सपो में एंट्री
  • 14 जनवरी से आम लोग आ सकते हैं ऑटो एक्‍सपो
  • ऑटो एक्‍सपो के लिए रोजाना का टिकट प्राइज अलग-अलग


Noida Auto Expo 2023: तीन साल के इंतजार के बाद नोएडा के ऑटो एक्सपो 2023 में बुधवार से एक बार फिर भविष्‍य के हाईटेक वाहन सज गए हैं। ऑटो एक्सपो को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा सकता है। बुधवार को इस एक्‍सपो में कई वाहनों को लॉन्‍च किया गया। हालांकि अभी यह एक्‍सपो सिर्फ मीडिया, डीलरों और स्‍पेशल गेस्‍ट के लिए ओपेन है। आम लोगों के लिए यह 14 जनवरी से ओपेन होगा। अगर आपको भी नए वाहनों को लेकर क्रेज है और ऑटो इंडस्‍ट्री का भविष्‍य देखना चाहते हैं तो इस ऑटो एक्सपो 2023 में जरूर विजिट करें। यहां पर हमे आपको इस एक्‍सपो की टाइमिंग से लेकर टिकट प्राइसिंग तक की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में हो रहे इस ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत 11 जनवरी को हो गया है। इस ऑटो एक्सपो में 114 से ज्यादा इंडस्ट्री से जुड़े ब्रांड मौजूद रहेंगे। वाहन निर्माता कंप‍नियों की तरफ से करीब 48 नए व्हीकल्स को लॉन्च किया जाएगा। बुधवार को 30 नए वाहनों से पर्दा उठाया गया। कल यानी 12 जनवरी को बाकि वाहनों को लॉन्‍च किया जाएगा। जबकि 13 जनवरी बिजनेस विजिटर्स के लिए होगा। 14 जनवरी से आम लोग इस ऑटो एक्‍सपो में शामिल हो सकते हैं। यह 18 जनवरी 2023 तक जारी रहेगा। हालांकि इस एक्‍सपो में आने से पहले एक बार नोएडा ट्रैफिक पुलिस की रूट एडवाइजरी और वाहन पार्किंग की जानकारी जरूर हासिल कर लें।

ऑटो एक्सपो 2023 की टाइमिंग

ऑटो एक्सपो 2023 आम विजिटर्स के लिए 14 से 18 जनवरी तक ओपेन रहेगा। यह ऑटो एक्सपो रोजाना सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगा, लेकिन इसके क्‍लोज होने का टाइम अलग-अलग होगा। 14 से 15 जनवरी को एक्‍सपो का क्लोजिंग टाइम रात 8 बजे होगा। वहीं, 16 और 17 जनवरी को एक्‍सपो का क्लोजिंग टाइम 7 बजे, जबकि 18 जनवरी को ऑटो एक्सपो शाम 6 बजे बंद हो जाएगा।

एक्‍सपो का टिकट प्राइसिंग

ऑटो एक्‍सपो 2023 में 13 जनवरी को एंट्री के लिए 750 रुपये देने होंगे। जबकि 14 से 15 जनवरी तक टिकट का प्राइस 475 रुपये रखा गया है। वहीं, एक्‍सपो के आखिरी तीन दिन यानी की 16 से 18 जनवरी तक के लिए टिकट प्राइसिंग 350 रुपये रखा गया है। ऑटो एक्सपो 2023 की टिकट को ऑनलाइन BookMyShow.com से भी खरीदा जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article