ग्रेटर नोएडा

यूपी के हापुड़ में बोरवेल में गिरे बच्चे का हुआ सकुशल रेस्क्यू, NDRF ने काफी मशक्कत में बाद निकाला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 06:39 PM IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोटला सादात इलाके में एक 4 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया था। एनडीआरएफ की टीम और जिला प्रशासन ने मिलकर बच्चे को सकुशल रेस्क्यू कर लिया है।

Image

बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाया गया

Photo : ANI

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना में एक 4 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया था। एनडीआरएफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। बच्चा कोटला सादात इलाके में खुले बोरवेल में गिर गया था। गिरने खबर फैलते ही जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को सूचित किया। रेस्क्यू कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद बच्चे को बचाने में सफल रहे। एनडीआरएफ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

इस बीच, एक स्थानीय निवासी ने बताया कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए सरकार द्वारा बोरवेल का निर्माण किया गया था। उन्होंने दावा किया कि बोरवेल लंबे समय से उपयोग में नहीं था। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी इसे कवर करने नहीं आया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें