ग्रेटर नोएडा

Accident: ग्रेटर नोएडा में मालगाड़ी की चपेट में आई कार, ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा 3 की हालत गंभीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 10:09 PM IST

greater noida accident: ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना क्षेत्र के रूपवास रेलवे क्रॉसिंग पर एक कार मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इस दौरान कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

रेलवे क्रॉसिंग पर एक कार मालगाड़ी की चपेट में आ गई

Car Train Accident: गौतमबुद्ध नगर में थाना दादरी क्षेत्र के गांव रूपवास के पास गोल चक्कर रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार के तीन लोग जब रेल की पटरी को पार कर रहे थे, तभी मालगाड़ी ने कार में टक्कर मार दी।

इस हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए, हादसे में कार में सवार देशराज, उनकी पत्नी और उनका 15 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें लोगों ने गाड़ी से बाहर निकाला और आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 55 वर्षीय देशराज प्रधान पुत्र फूल सिंह निवासी विरौढा अपनी पत्नी व बच्चे के साथ कार में सवार होकर शनिवार की दोपहर को रूपबास गांव के पास गोल चक्कर रेलवे क्रॉसिंग पर रेल की पटरी को पार कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इसी बीच एनटीपीसी की तरफ से दादरी जा रही मालगाड़ी आ गई जिसने उनकी स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। अधिकारी ने कहा कि इस घटना में देशराज तथा उनकी पत्नी और 15 वर्ष का उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि तीनों की हालत गंभीर है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article