Gorakhpur News: रोडवेज की बसें भी अब पुलिस की सुरक्षा घेरा में होंगी। यात्रियों में खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक के बाद रोडवेज बसों में भी पैनिक बटन लगाना शुरू कर दिया है। शुरू में 330 बसों में पैनिक बटन लगाई जाएंगी। ये पैनिक बटन हेल्पलाइन नंबर 112 से जुड़ी रहेंगी। यात्री इमरजेंसी में बटन दबा सकते हैं। बटन दबते ही कंट्रोल रूम होते हुए सीधे पुलिस तक सूचना पहुंच जाएगी। आने वाले दिनों में गोरखपुर परिक्षेत्र की करीब 803 बसों में यह सुविधा दी जाएगी।
सभी बस की सीटों पर 10-10 पैनिक बटन लगाए जा रहे हैं। एक लाइन में पांच बटन होंगें। इसके साथ ही रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन के लिए भी जीपीएस आधारित व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) लगाए जा रहे हैं। इनसिस्टम के लग जाने से चालकों और परिचालकों की मनमानी नहीं चलेगी। बस कहां चल रही है, इसकी जानकार दफ्तर में बैठे अफसरों को लाइव मिलती रहेगी।
- सभी बसों में लगेंगी 10-10 पैनिक बटन, हेल्प लाइन नंवर 112 से जुड़ी रहेंगी
- पैनिक बटन दवते ही मौके पर पहुंच जाएगी पुलिस, 330 बसों से होगी शुरुआत
- लाइव लोकेशन के लिए बसों में लगाए जा रहे जीपीएस आधारित व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम
- विषम परिस्थिति में पैनिक बटन दवा सकते हैं यात्री, मिलेगी तत्काल सुरक्षा
यात्री अब अपने मोबाइल फोन से भी बसों की लोकेशन देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें पूछताछ केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा देने के लिए परिवहन निगम ने ट्रैक योर बस नाम से ऐप लॉन्च किया है। जिससे यात्रियों का काफी सफर करने में काफी आसानी होगी।
चालकों पर पुलिस का कंट्रोल
आपको बता दें कि क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय गोरखपुर में इसका कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। दरअसल, चालक-परिचालक अक्सर अधिकारियों को गुमराह करते रहते हैं। अपने हिसाब से बसों का संचालन करते हैं। नियम बिरुद्ध सड़कों पर वाहन खड़ी करके गायब हो जाते हैं। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अब इन नई सुविधाओं से इन सभी एक्टिविटी पर पुलिस पूरा कंट्रोल रख सकेगी।
ट्रैक योर बस ऐप लॉन्च
इसे लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह का कहना है कि शासन के दिशा की बसों में पैनिक बटन और व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगने शुरू हो गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा तो बढ़ेगी ही बसों की समुचित निगरानी भी हो सकेगी। यह सुविधा देने के लिए परिवहन निगम ने ट्रैक योर बस नाम से मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
