गाजियाबाद

Ghaziabad Double Murder: सनकी पति ने फावड़े से काटा पत्नी और बेटी का गला, अलग अलग हुए धड़ और सिर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 10:17 PM IST

Ghaziabad Double Murder: गाजियाबाद में डबल मर्डर का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक व्‍यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्‍नी और बेटी का फावड़े से सिर काट हत्‍या कर दी। आरोपी ने अल सुबह वारदात को अंजाम दिया और दोपहर को अपने एक परिचित को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Image

घटनास्‍थल का जायजा लेते गाजियाबाद के एसएसपी मुनिराज।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. अवैध संबंध के शक में लंबे समय से चल रहा था विवाद
  2. महिला अपनी बेटी के साथ रहती थी दूसरी मंजिल पर
  3. आरोपी ने अपने परिचित को फोन कर दी मर्डर की जानकारी

Ghaziabad Double Murder: गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में डबल मर्डर का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सिहानी गांव में एक व्‍यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी और बेटी की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्‍या की इस वारदात को शुक्रवार तड़के चार बजे अंजाम दिया। इसके बाद आरोपित घर पर ताला लगाकर फरार हो गया और दोपहर को फोन कर अपने एक रिश्‍तेदार को इस हत्‍या की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर मां-बेटी के शव बरामद किए। पुलिस ने पत्नी का शव दूसरी मंजिल के कमरे से और बेटी का शव मकान के छत से बरामद किया। पत्‍नी का धड़ और सिर अलग-अलग मिले।

पुलिस के अनुसार यह परिवार अलग-अलग मंजिल पर रहता था। आरोपी संजय कुमार पाल 17 वर्षीय बेटे कुणाल पाल के साथ पहली मंजिल पर रहता था, वहीं पिता खेमचंद भूतल पर। 35 वर्षीय पत्नी रेखा पाल अपनी 15 वर्षीय बेटी ताशु के साथ दूसरी मंजिल पर रहती थी। आरोपी संजय अपनी पत्‍नी रेखा के चरित्र पर शक करता था, जिसकी वजह से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। यही कारण था कि एक ही मकान में परिवार बंट गया था।

आरोपी ने दोपहर को फोन कर घटना की जानकारी दी

बताया जा रहा है कि वीरवार को खेमचंद की तबीयत खराब थी। पोता कुणाल उन्हें लेकर अस्पताल गया था। रात में रेखा दूसरी मंजिल के कमरे में सोई हुई थी जबकि ताशु छत पर सोई थी। आरोपी सुबह करीब चार बजे फावड़ा लेकर दूसरी मंजिल पर पहुंचा और रेखा का गला काट हत्‍या कर दी। इसके बाद छत पर जाकर सो रही बेटी का भी फावड़े से वार कर जान ले ली। इसके बाद वह नीचे आया और मेन गेट का ताला लगाकर फरार हो गया।

इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसने अपने एक परिचित को फोन कर हत्‍या की जानकारी दी और बताया कि वह नया बस अड्डा के पास खड़ा है। इसके बाद परिचित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एक टीम को घटनास्थल और एक को नया बस अड्डा भेजा गया। जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी मुनिराज जी. भी मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। आरोपित संजय पाल को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article