गाजियाबाद

Bulandshahr Old Name: क्या है बुलंदशहर का पुराना नाम, जानिए क्या है कहता है 1200 साल का इतिहास

Bulandshahr Old Name: सिरेमिक सिटी के नाम से प्रसिद्ध बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के प्रमुख और प्राचीन शहरों में से एक है। यह अपने मिट्टी के बर्तनों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बुलंदशहर का पुराना नाम क्या था और इसका वर्तमान नाम क्या है। आइए आज आपको बुलंदशहर के 1200 साल के इतिहास के साथ उसके पुराने नाम के बारे में बताएं।

Image

बुलंदशहर का पुराना नाम क्या है (फोटो Canva)

Bulandshahr Old Name: उत्तर प्रदेश में कई जिलों का नाम बीते सालों में बदला गया है। अभी भी प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं, जिनके नाम बदलने को लेकर चर्चा चल रही है। हो सकता है कि आने वाले समय में इन शहरों/जिलों के नाम भी बदले जाएं। लेकिन इस बीच हम आपको एक और शहर के पुराने नाम के बारे में बताएंगे। पहले हमने आपको गोरखपुर के पुराने नाम के बारे में विस्तार से बताया था। इस बार हम आपको बुलंदशहर के पुराने नाम और इसका वर्तमान नाम कैसे पड़ा उस बारे में बताने वाले हैं।

Bulandshahr Old Name

बुलंदशहर का पुराना नाम (फोटो - Wikipedia)

कितने साल पुराना है बुलंदशहर का इतिहास

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के प्राचीन शहरों में से एक है। बुलंदशहर का इतिहास आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 1200 साल पुराना है। शहर का इतिहास पांडवों से जुड़ा हुआ है। यह क्षेत्र पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ और हस्तिनापुर के निकट स्थित था। हस्तिनापुर के पतन के बाद अहार (बुलंदशहर के उत्तर-पूर्व में स्थित है) पांडवों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान बन गया। लंबे समय के बाद राजा परमा ने इस क्षेत्र में एक किला बनवाया। लेकिन कहा जाता है कि अहिबरन नामक एक राजा ने बरन नाम की एक मीनार की नींव रखी थी और इस क्षेत्र की स्थापना की थी।

Bulandshahr Old Name

बुलंदशहर का पुराना नाम (फोटो - Wikipedia)

क्या था बुलंदशहर का पुराना नाम

बता दें कि सबसे पहले बुलंदशहर का नाम उच्चता था। बाद में अहिबरन राजा ने इस क्षेत्र की स्थापना की तो उनके नाम पर इस क्षेत्र का नाम बरन पड़ा। बरन के बाद ये बुलंदशहर कहलाया और आज तक इसे बुलंदशहर के नाम से ही जाना जाता है।

कैसे पड़ा बुलंदशहर का वर्तमान नाम

उच्चता से बरन और बरन से बुलंदशहर बना यूपी के इस जिले का नाम वर्तमान नाम कैसे पड़ा बहुत कम लोग जानते हैं। बता दें कि यह एक ऊंची भूमि पर स्थित था। इसी कारण इसे हाईसिटी कहा जाता था। कुछ समय बाद हाईसिटी का लोकभाषा में अनुवाद किया गया, जो बुलंदशहर बना। इसी प्रकार से शहर का नाम बुलंदशहर पड़ा और आज तक इसे इसी नाम से जाना जाता है।

Bulandshahr Old Name

बुलंदशहर का पुराना नाम (Bulandshahr District Government Website)

सिरेमिक सिटी के नाम से जाना जाता है बुलंदशहर

बुलंदशहर अपने मिट्टी के बर्तन के लिए प्रसिद्ध है। यही कारण है कि इसे सिरेमिक सिटी के नाम से जाना जाता है। बता दें कि बुलंदशहर में स्थित खुर्जा क्षेत्र मिट्टी के बर्तन के लिए केवल भारत में ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article