गाजियाबाद

Meerut: 2 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, CCTV ने खोला राज; मुठभेड़ में बलात्कार को मारी गोली

यूपी के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दो साल की बच्ची को आरोपी उठा ले गया और रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने सूचना मिलने के दो घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार के पूर्णिया का रहने वाला है-

Image

मेरठ में 2 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या

Photo : iStock

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। आरोपी ने पहले 2 साल की बच्ची के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार हत्यारा मां के साथ सो रही बच्ची को उठा ले गया और फिर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। इस घटना की सीसीटवी फुटेज सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दो घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्णिया जिला बिहार का रहने वाला है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार मेरठ में 2 साल की बच्ची की रेप कर हत्या कर दी गई है। मां के साथ सो रही बच्ची को आरोपी ने उठाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी की खोज शुरू कर दी। आरोपी शुक्रवार देर रात मां के बगल में सो रही बच्ची को उठा ले गया। वारदात की यह पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई। विडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी बच्ची को उठाकर ले जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया था। मेडिकल के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। शाम 5 बजे फरार होने के 2 घंटे के अंदर उसे मुठभेड़ के दौरान दोबारा गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के दोनों पैरों में गोली मारी। आरोपी मोइश पुत्र हदीश जाजियान, थाना-जलालगढ़, पूर्णिया जिला बिहार का रहने वाला है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article