गाजियाबाद

Ghaziabad News: सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी का घोंटा गला और बिल्डिंग से लगा दी छलांग

सुबह सुनील का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान गुस्से में उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में इमारत की तीसरी मंजिल से कूद गया।

Image

(सांकेतिक फोटो)

गाजियाबाद : शक्ति खंड-4 इलाके में बृहस्पतिवार को एक सुरक्षा गार्ड ने कथित रूप से आपसी विवाद में अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी और बाद में इमारत की तीसरी मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली। इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मध्यप्रदेश के दमोह निवासी सुनील नाम के सुरक्षा गार्ड की शादी करीब डेढ़ साल पहले रानू (23) से हुई थी। उन्होंने बताया कि दोनों शक्ति खंड-4 इलाके में रह रहे थे।

न्यूज एजेंसी के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह सुनील का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान गुस्से में उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में इमारत की तीसरी मंजिल से कूद गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article