गाजियाबाद

Ghaziabad News: ​ इंदिरापुरम में लूटपाट करने वाला आरोपी​ गिरफ्तार, पुलिस ने किया तमंचा और कारतूस बरामद

  • Agency by: IANS
  • Updated Jul 19, 2024, 10:56 AM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद में इंदिरापुरम के वसुंधरा थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक अन्य साथी फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया है।

Image

इंदिरापुरम में लूट-पाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

KEY HIGHLIGHTS
  • इंदिरापुरम में चेन स्नेचिंग के मामले बढ़े
  • पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी
  • लूट और अपहरण के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक बदमाश गिरफ्तार हुआ, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में कांबिंग कर रही है। पुलिस ने बताया कि ये दोनों बदमाश बाइक पर महिलाओं से चेन लूटने की वारदात को अंजाम देते हैं। पिछले दिनों बुजुर्ग महिला से चेन लुटने की वारदात हुई थी। इस घटना में महिला सड़क पर गिर गई थी, जिस कारण वह काफी घायल हो गई। इस वारदात के बाद पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया। 18 जुलाई की देर रात एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।

इंदिरापुरम में बुजुर्ग महिला की लूटी चेन

इन्दिरापुरम सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार ने बताया कि 5 जुलाई को इंदिरापुरम के वसुंधरा चौकी क्षेत्र के इलाके में एक बुजुर्ग महिला से चेन लूटकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए थे। उस दौरान महिला सड़क पर गिर गई और उन्हें काफी चोट भी आई। बदमाशों को लाल रंग की मोटरसाइकिल से भागते हुए देखा गया था। पुलिस ने इनको पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया। एसीपी ने बताया कि इसी क्रम में 18 जुलाई की देर रात इंदिरापुरम थाना की पुलिस चेकिंग कर रही थी और तभी लाल रंग की एक बाइक पर दो लोग सवार आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो बदमाश अपनी बाइक मोड़ कर भागने लगे।

मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी

पुलिस को देखने के बाद बाइक पर बैठा एक बदमाश कूदकर भाग गया और दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम शादाब और भागे हुए बदमाश का नाम सलमान बताया। पकड़े गए बदमाश ने बुजुर्ग महिला के साथ चेन लूट की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने इंदिरापुरम थाना इलाके में कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया है। पुलिस ने जब इसका क्राइम रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि उस पर लूट और अपहरण के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। एसीपी के मुताबिक पकड़े गए बदमाश ने बताया कि लूट के दौरान वह अपने पास एक तमंचा भी रखता था जिसे उसने हिंडन बैराज के पास छुपा रखा है।

पुलिस टीम जब बदमाश को लेकर तमंचा रिकवर करने पहुंची तो बदमाश ने पहले से ही छुपाए हुए तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बदमाश के पास से 1 तमंचा, 1 जिंदा व 1 खोखा कारतूस, लूट के माल को बेचकर प्राप्त 6000 रुपए और घटना में इस्तेमाल लाल रंग की अपाचे मोटर साइकिल बरामद की।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार