गाजियाबाद

यूपी में धार्मिक स्थलों पर प्रशासन की सख्ती, कई जगहों से अवैध लाउडस्पीकर हटाए गए

उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को हटाने की मुहिम एक बार फिर जोर पकड़ रही है। गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में पुलिस ने इस अभियान का आगाज किया है। पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए कई धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने की कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है। गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन एरिया में पुलिस ने अभियान चलाकर लाउडस्पीकर उतरवाने शुरू कर दिए हैं। इससे पहले भी यह अभियान चलाया जा चुका है। पहले चलाए गए अभियानों में जो भी लाउडस्पीकर पुलिस ने उतरवाए थे, उन्हें स्कूलों को सौंप दिया गया था जो प्रार्थना और अन्य गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहे हैं।

गाजियाबाद में चलाया गया अभियान

गाजियाबाद पुलिस की तरफ से बताया गया है कि हिंडन पार के इलाके में ध्वनि प्रदूषण को लेकर एक बार फिर धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को उतारने की कार्रवाई की जा रही है। कई धार्मिक स्थल ऐसे हैं, जहां बिना अनुमति के भी लाउडस्पीकर लगाए गए थे, जिन्हें उतारा जा रहा है।

पुलिस के बयान में बताया गया है कि 5 दिसंबर को पुलिस उपायुक्त, जोन ट्रांस हिंडन द्वारा, पुलिस बल साथ जोन के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति के लगे हुए लाउडस्पीकर उतरवाने की कार्रवाई अमल में लाई गई और समस्त अधिकारीगण और कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

पहले भी चला था अभियान

गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने अभियान चलाकर जिले भर में धार्मिक स्थलों पर बिना परमिशन के लगे लाउडस्पीकर उतरवाए थे। इसके अलावा ढाई सौ से ज्यादा लाउडस्पीकरों की आवाज मानक के अनुरूप कराई गई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए थे कि जिन धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगे हैं, उनकी आवाज धार्मिक स्थल के अंदर ही रहनी चाहिए बाहर नहीं जानी चाहिए। गाजियाबाद में यह अभियान अभी कुछ दिन तक चलता रहेगा और सभी धार्मिक स्थलों में लगे ध्वनि यंत्रों को चेक कर उनको मानकों के अनुरूप बजाने की अनुमति मिलेगी।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article