गाजियाबाद

गाजियाबाद और मेरठ के लोगों को दशहरे से लेकर दीपावली तक होगी 'गंगाजल' की दिक्कत, जानें क्यों

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 05:45 PM IST

gangajal water crisis:गाजियाबाद और मेरठ के लोगों को में 6 अक्टूबर से गंगाजल पानी की सप्लाई में दिक्कत होगी, बताया जा रहा है कि ये परेशानी दीपावली तक बनी रहेगी।

Image

गाजियाबाद और मेरठ के लोगों को होगी पानी की किल्लत

gangajal water crisis in meerut and ghazibad: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोगों को आने वाले टाइम में पीने के पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, बताया जा रहा है कि हरिद्वार से गंगनहर का पानी रोक दिया जाएगा। गाजियाबाद में नगर निगम द्वारा नलकूप से पानी की आपूर्ति की जाएगी।वहीं बात मेरठ की करें तो यहां भी सिंचाई विभाग सफाई के लिए गंगनहर में पानी बंद कर देगा और कहा जा रहा है कि शहर में पानी की आपूर्ति 25 अक्तूबर से की जाएगी यानि तब तक लोगों को पीने के पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

मेरठ में गंगनहर से रोजाना 50 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है, यानी ऐसी स्थिति होने पर यहां के लोगों को पीने के पानी के लिए इस दौरान नलकूपों पर निर्भरता रहेगी।गाजियाबाद की बात करें तो हर साल गंगनहर की सफाई के लिए हरिद्वार से पानी रोका जाता है इस सूरत में पानी स्टाक कर रखा जाएगा, वहीं नलकूप से पानी की आपूर्ति की जाएगी और जो नलकूप खराब हैं उनको ठीक किया जाएगा।

गौर हो कि दीपावली 24 अक्टूबर की है ऐसे में बिना गंगाजल के ही लोगों की दीपावली मनेगी वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि कि दीपावली त्यौहार के बाद गंगनहर बंद की जानी चाहिए जिससे लोगों फेस्टिवल टाइम में दिक्कतों का सामना ना करना पड़ता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article