Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन यूपी के साहिबाबाद से दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेशन के बीच दौड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के साहिबाबाद- न्यू अशोक नगर के बीच ट्रायल चल रहा है। ट्रायल के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई है।
जनवरी में शुरू होगा ट्रेन का परिचालन
इस ट्रायल में नमो भारत ट्रेन को अलग-अलग स्पीड पर चलाकर देखा जा रहा है। जिससे कोई कमी हो तो वो सामने आए और उसे ठीक कर लिया जाए। जनवरी में ट्रेन का परिचालन किए जाने की उम्मीद है। नमो भारत के ट्रायल के दौरान ट्रैक, सिग्नलिंग, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) और ओवरहेड पावर सप्लाई सिस्टम की जांच की जा रही है।
साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर का ट्राफल सफल
इसके साथ ही कुछ दिनों बाद ट्रेन को 180km की रफ्तार पर चलाकर देखा जाएगा। साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर खंड की लंबाई करीब 12 किलोमीटर है। इस खंड में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर दो स्टेशन हैं।
आसान होगा यात्रियों का सफर
इसके बाद दिल्ली मेरठ कॉरिडोर पर भी जल्द ही नमो भारत ट्रेन दौड़ने लगेगी। अभी साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक इसका ट्रायल किया जा रहा है। जिसके बाद यह अगले साल जनवरी तक दिल्ली तक चालई जाएगी। जिसके लोगों का गाजियाबाद , दिल्ली और मेरठ तक का सफर आसान हो जाएगा। इसके शुरू होने के बाद करीब एक घंटे के अंदर ही यात्रियों का दिल्ली से मेरठ का सफर पूराहो सकेगा।
