गाजियाबाद

Muzaffarnagar Encounter: ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 4 शातिर चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जिनमें से दो लोग गोली लगने से घायल हो गए और दो अन्य बदमाशों को कांबिंग में पकड़ा गया। ये सभी शातिर चोर है, इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।

Image

पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

Muzaffarnagar Police Encounter: उत्तर प्रदेश में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। मुजफ्फरनगर में पुलिस ने इस ऑपरेशन के तहत चार बदमाशों को पकड़ा है। देर रात पुलिस के साथ इन बदमाशों की मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दो अन्य बदमाशों को कांबिंग के दौरान धर दबोचा गया।

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की यह घटना मुजफ्फरनगर के थाना छपार के जंगल में हुई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फरार होने की कोशिश की और टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें दो बदमाश घायल हो गए।

गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान हसीन, नवाब, शहनवाज और इरशाद के तौर पर हुई है। जिनमें से हसीन और नवाब गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं शहनवाज और इरशाद को कांबिंग में गिरफ्तार किया है। शहनवाज, नवाब और हसीन जलालपुर, हरिद्वार के रहने वाले हैं। जिनका पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं इरशाद मुजफ्फरनगर के पुरकाजी का निवासी है। ये चारों लोग चोरी के इरादे से आए थे। तभी पुलिस ने इन्हें मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। पुलिस को बदमाशों के कब्जे से दो बाइक, 5 कारसतूस और 9300 रुपये नकद मिले हैं। साथ ही चोरी का माल भी बरामद हुआ है। ये सभी बदमाश चोरी करने में माहिर है और चारों के खिलाफ एक-एक मुकदमे भी दर्ज हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!