गाजियाबाद

Moradabad Fire: एक के बाद एक रेस्टोरेंट में फटे 4 सिलेंडर, आग में झुलसने से एक महिला की मौत और 6 घायल

Moradabad Fire: यूपी के मुरादाबाद में स्थित एक रेस्टोरेंट में 4 सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है और 6 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

Image

सिलेंडर फटने से लगी आग (फोटो - ANI)

Moradabad Fire: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले में एक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित रेस्टोरेंट में सिलेंडर फटने से आग लग गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है और कई लोगों के आग में झुलसने की खबर सामने आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यहां करीब 4 सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ है। ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग देखते ही देखते बिल्डिंग की अन्य मंजिल पर फैल गई। बिल्डिंग से आग की लपटे निकलती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई।

सिलेंडर फटने से लगी आग

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कटघर थाना क्षेत्र में स्थित रेस्टोरेंट की है। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे के दौरान रेस्टोरेंट में करीब 15 से 16 लोग थे, जिन्हें सुरक्षित निकाला गया है। एक कुत्ता भी उस दौरान वहां मौजूद था, जिसे बचा लिया गया है, लेकिन आग की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है और 6 लोग घायल है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

मुरादाबाद जिला अस्पताल के डॉक्टर जुनैद अंसारी ने बताया कि आग की चपेट में आए 7 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, जिसमें से महिला की पहले ही मौत हो गई थी। अन्य 6 लोगों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। फिलहाल उन 6 लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतक महिला के शव को शव गृह में रखा गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article