गाजियाबाद

Ghaziabad: दो बच्चों के पिता ने नाबालिग को प्यार में फंसाया, राज खुलने पर प्रेमिका के सिर में मारी गोली

गाजियाबाद में एक सिरफिरे आशिक ने नाबालिग प्रेमिका के सिर में गोली मार दी। वह दो बच्चों का पिता है और इसकी भनक जब प्रेमिका को लगी तो उसने बात करना बंद कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने ऐसा कदम उठाया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • छह महीने पहले शुरू हुई थी बात।
  • इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती।
  • शादीशुदा की बात छिपाया था आरोपी।

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद इलाके में बीती देर रात सिरफिरे आशिक ने नाबालिग लड़की के सिर में गोली मार दी। लड़की को गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि 24 वर्षीय आरोपी का 17 साल की एक नाबालिग लड़की से पिछले 6 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

देर रात लड़की को मारी गोली

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के डूंडाहेड़ा इलाके में देर रात आरोपी रवि ने नाबालिग लड़की को गोली मार दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को गोली लगने से घायल लड़की मिली। पुलिस ने लड़की को तुरंत इलाज के लिए एमएमजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।

लड़की बातचीत कर दी थी बंद

पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रवि नाबालिग लड़की से प्यार करता था। रवि की शादी हो चुकी है उसके दो बच्चे भी हैं। जब लड़की को इसके बारे में पता चला तो उसने उससे बातचीत करना बंद कर दिया। इससे रवि नाराज हो गया और लड़की के घर जाकर उसे गोली मार दी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छह महीने पहले हुई थी दोस्ती

डीसीपी विवेक चंद्र ने बताया है कि करीब 6 महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी। उसके बाद से रवि लगातार लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था। लड़की को जब पता चला कि रवि पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, तो उसने उससे किनारा कर लिया। इसके बाद रवि नाराज हो गया और उसने बीती रात इस घटना को अंजाम दिया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article