गाजियाबाद

सुहाना सफर ही नहीं, अब मनोरंजन का तड़का भी, गाजियाबाद RRTS स्टेशन पर हर शुक्रवार होगा लाइव म्यूजिक का इंतजाम

Live Music at Ghaziabad RRTS Station: गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर इस शुक्रवार से म्यूजियकल इंवेंट का आयोजन शुरू हो रहा है। यह इंवेट हर शुक्रवार को 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा, इसका नाम "नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडेज़" है।

Image

नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिक फ्राइडेज़

KEY HIGHLIGHTS
  • इवंटे हर शुक्रवार को 6 से 7 बजे तक होगा आयोजित
  • म्यूजिक आर्टिस्ट्स, बैंड्स आदि को टेलेंट दिखाने का मौका
  • हर शुक्रवार स्टेशन परिसर का माहौल भी संगीतमय

Live Music at Ghaziabad RRTS Station: नमो भारत के यात्रियों के सुहाने सफर में अब जल्द ही मनोरंजन का तड़का लगने वाला है। एनसीआरटीसी 26 जुलाई से 2024 से गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर एक साप्ताहिक म्यूजिकल प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। जिसका नाम "नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडेज़" है। यह कार्यक्रम हर शुक्रवार को 6 से 7 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें कई स्थानीय आर्टिस्ट और म्यूजिकल बैंड्स अपना टेलेंट लाइव दिखाकर समा बांधेंगे। यह इवेंट गाजियाबाद RRTS स्टेशन के प्रवेश-निकास गेट नंबर 4 के कॉनकोर्स लेवर पर अनपेड एरिया में आयोजित किया जाएगा।

यात्रियों का सफर बनेगा यादगार

नमो भारत अपने यात्रियों को आरामदायक, तनाव मुक्त और सुरक्षित परिवहन सेवा दे कर रहा है। इसी कड़ी में एनसीआरटीसी द्वारा साप्ताहिक म्यूजिक प्रोग्राम "नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिक फ्राइडेज़" की शुरुआत की जा रही है। जिसके नमो भारत के यात्री यहां म्यूजिकल प्रोगाम का लुत्फ उठा सके और नमो भारत के साथ अपने सफर को और भी यादगार बना सकें। इस स्टेशन में आने-जाने वाले सभी यात्रियों को फ्री में इस म्यूजिकल प्रोग्राम का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। साथ ही स्टेशन परिसर का माहौल भी संगीतमय हो जाएगा।

इसी सप्ताह से शुरू होगा इंवेट

"नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिक फ्राइडेज़" इवेंट का आगाज़ इसी सप्ताह शुक्रवार से होने जा रहा है। जिसके बाद गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर हर शुक्रवार की शाम संगीत के हुनमंदों और म्यूजिक के दीवानों के नाम होगी। इस इवेंट में म्यूजिक आर्टिस्ट्स, बैंड्स आदि को उनका टेलेंट दिखाने के लिए स्टेज मिलेगा। साथ ही यात्रियों का भी मनोरंजन होगा। एनसीआरटीसी की इस पहल का उद्देश्य उभरते हुए बैंड या कलाकारों को उनके संगीत कौशल को प्रस्तुत करने का मौका देना है, इसके साथ ही नमो भारत के यात्रियों के लिए लाइव, आकर्षक और मनोरंजक माहौल पैदा करना है।

म्यूजिकल प्रोग्राम में कैसे लें हिस्सा

यात्रियों के मनोरंजन के लिए संगीत की दुनिया के उभरते सितारे इस इवेंट में रॉक, पॉप और फ्यूजन म्यूजिक जैसी विविध शैलियों को पेश करेंगे और दर्शकों का दिल जीतेंगे। जो भी म्यूजिक आर्टिस्ट्स या बैंड"नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिक फ्राइडेज़" में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक हैं, वे एनसीआरटीसी के नीचे दिए गए चैनलों और ईमेल आईडी के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं-

  • https://www.facebook.com/officialncrtc
  • https://x.com/officialncrtc
  • https://www.instagram.com/officialncrtc/
  • Email: pr@ncrtc.in
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार