गाजियाबाद

Ghaziabad News: इंदिरापुरम और नोएडा को 3 दिनों तक नहीं मिलेगा गंगाजल, जानिए क्या है वजह

इंदिरापुरम और नोएडा के लोगों को तीन दिनों तक गंगाजल नहीं मिल पाएगा। इन इलााकों में लगातार तीन दिनों तक पेयजल की समस्या बनी रहेगी। आइए जानते हैं आखिर क्या है वजह-

Image

इंदिरापुरम और नोएडा में तीन दिनों तक पानी की किल्लत

Ghaziabad News: दिल्ली एनसीआर में इंदिरापुरम और नोएडा के लोगों अब गंगाजल नहीं मिल पाएगा। इंदिरापुरम और नोएडा के इलाकों में तीन दिनों तक गंगाजल की अपूर्ति नहीं की जा सकेगी। जिस वजह से यहां के लोगों को पेयजल के लिए परेशानी हो सकती है। इन इलाकों में गंगाजल के मेन फीडर के क्षतिग्रस्त होने के वजह से सिद्धार्थ विहार 240 एमएलडी के प्लांट को बंद किया जाएगा। हालांकि, नोएडा के पास 2-3 दिन का स्टोरेज रहेगा, जिससे उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

दिल्ली एनसीआर में इंदिरापुरम और नोएडा के लोग गंगाजल की समस्या से परेशान रहेंगे। इंदिरापुरम और नोएडा के लोगों को 13-15 अप्रैल तक लगातार तीन दिन तक गंगाजल नहीं मिलेगा। मेन लाइन में खराबी आने के कारण इसकी मरम्मत के लिए सिद्धार्थ विहार 240 एमएलडी के प्लांट को बंद किया जाएगा। तीन दिन तक यहां के लोगों को बिना गंगाजल के रहना होगा।

गंगाजल के मेन फीडर क्षतिग्रस्त

सिद्धार्थ विहार प्लांट से 240 एमएलडी गंगजाल की अपूर्ति होती है। वहीं 192 एलएमडी गंगाजल की अपूर्ति नोएडा में की जाती है, जिसके बाद बाकी से इंदिरापुरम के अलग-अलग जगहों में अपूर्ति होती है। प्लांट के अधिकारी का कहना है कि नोएडा को भेजे जाने वाले मेन लाइन फीडर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पानी की समस्यो को देखते हुए इसकी मरम्मत के लिए लाइन को बंद किया गया है, जिससे इस कारण नोएडा के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

नोएडा के पास रहेगा पर्याप्त पानी

छजारसी के पास खुदाई कर लाइन की मरम्मत की जाएगी। प्लांट को बंद करने की सूचना दे दी गई है। हालांकि, नोएडा के पास 2-3 दिन का स्टोरेज रहेगा, जिससे ज्यादा समस्या नहीं होगी। वही जीडीए के पास भी पर्याप्त पानी रहेगा। प्लांट बंद रहने के दौरान जीडीए की ओर से विकल्प के रुप में नलकूपों से भी गंगाजल दिया जाएगा। 120 एलएमडी वाले प्लांट से वसुधंरा,वैशाली और कौशांबी समेत नगर-निगम के दूसरे इलाकों में गंगाजल की समस्या रहेगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article