गाजियाबाद

Ghaziabad News: दो साल के बच्‍चे के लिए पति ने पत्नी को मारी गोली, बच्चे को छीन दोस्‍तों संग हुआ फरार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 06:37 PM IST

मसूरी थाना क्षेत्र में एक पति ने बच्‍चा छीनने के लिए अपनी पत्‍नी को ही गोली मार दी। गोली पत्‍नी के कंधे में लगी, पति दो साल के बेटे को लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा कि दोनों में पिछले दो साल से पारिवारिक विवाद चल रहा था और दोनों अलग रह रहे थे। पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं।

Image

गाजियाबाद में पति ने पत्नी को मारी गोली

KEY HIGHLIGHTS
  • घायल महिला की दो साल पहले आरोपी के साथ हुई थी शादी
  • बेटा होने के बाद महिला आ गई थी गाजियाबाद में अपने मायके
  • आरोपी गोली मारने के बाद दो साल के बेटे को लेकर हुआ फरार

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक पति ने अपनी ही पत्नी को गोली मार दी। गोली पत्‍नी के बायें कंधे पर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपित पति अपनी पत्‍नी से दो साल का बच्‍चा छीन कर अपने दो साथियों के साथ फरार हो

गया। वहीं घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर देर रात महिला का ऑपरेशन किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। मामले की पूरी जानकारी के लिए पुलिस घायल महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है।

जानकारी अनुसार, मसूरी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले काजीपुरा गांव की महिला की शादी तीन वर्ष पहलेमुजफ्फरनगर के सिसौली के पुष्पेंद्र उर्फ कपिल से हुई थी। पुष्पेंद्र से महिला का दो साल का बेटा शिवांश है। बताया जा रहा है कि, शादी के एक साल बाद ही पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद हो

गया था। जिसके बाद से महिला अपने मायके काजीपुरा में रह रही थी। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला सोमवार शाम करीब सात बजे बेटे शिवांश को लेकर घर के बाहर खड़ी थी। तभी वहां पर पुष्पेंद्र बाइक से अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और महिला से शिवांश को छीनने लगा। जब महिला ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाई तो आरोपी पुष्पेंद्र ने तमंचा से उस पर गोली चला दी।

गोली लगते ही संजना नीचे गिर पड़ी और आरोपी बेटे को लेकर वहां से फरार हो गया।

आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित

गोली की आवाज सुनकर घर वाले बाहर पहुंचे तो महिला घायल पड़ी हुई थी। आनन-फानन में उसे को निजी अस्पताल पहुंचाया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि, इस मामले की जांच और आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि आरोपी और उसके दोस्‍त अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article