गाजियाबाद

Ghaziabad Fire: राजनगर एक्सटेंशन में वाइन शॉप में लगी विकराल आग, 4 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

​​​​गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में वीकेंड वाइन शॉप में लगी भीषण आग तत्काल ही फायर विभाग को सूचना मिली और फायर की तो गाड़ियां मौके पर पहुंची काफी मशक्कत करने के बाद आंग पर काबू पाया जा सका आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि आग कितनी लगी हुई है अग्निशमन की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका कोई जनहानि नहीं हुई।

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में वाइन शॉप में भीषण आग लग गई। जिसकी सूचना तुरंत फायर विभाग को दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विकराल रूप से फैली आग

फायर विभाग को रात के 1:16 बजे राजनगर एक्सटेंशन में वीकेंड वाइन शॉप में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद फायर स्टेशन कोतवाली से एफएसओ महोदय सहित 2 फायर टैंकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचने पर वाइन शॉप आग में जलती हुई दिखाई दी। फायर सर्विस यूनिट से तुरंत होज पाइप फैलाकर आग बुझाना शुरू किया। लेकिन आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी।

आग की बुझाने के लिए मंगवाए 2 और फायर टैंकर

आग की विकरालता को देखते हुए फायर स्टेशन से 2 और फायर टैंकर मंगवाए गए। जिसके बाद आग पर कैमिकल फोम का प्रयोग किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से शांत कर दिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article