गाजियाबाद

पटरी से उतरी दिल्ली-गाजियाबाद MEMU, टल गया बड़ा हादसा

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से गाजियाबाद के बीच चलने वाली (64419- ईएमयू) ट्रेन पटरी से उतर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

Image

गाजियाबाद-दिल्ली मेमू डिरेल

गाजियाबाद : दिल्ली में गुरुवार की दोपहर को एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते से टल गया। यहां शिवाजी ब्रिज के पास दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से गाजियाबाद के बीच चलने वाली (64419- ईएमयू) ट्रेन पटरी से उतर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल, हादसे के बाद मरम्मत का काम चल रहा है।

उत्तर रेलवे के मुताबिक, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलकर तिलक ब्रिज होते शिवाजी ब्रिज जा रही थी। तभी रास्ते में 4.10 बजे ट्रेन पटरी से उतर गई। गाड़ी के पटरी से उतरने पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर रेलवे के कर्मचारी आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे का कारण जानने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article