गाजियाबाद

Ghaziabad News: पॉश सोसाइटी के फाउंटेन में मिली युवती की लाश, हादसा या मर्डर की गुत्थी सुलझा रही पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2023, 03:59 PM IST

गाजियाबाद की पॉश सोसाइटी में शनिवार सुबह फाउंटेन में युवती का शव पड़ा मिला। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और पता लगा रही है कि ये हत्या है या मर्डर?

Image

फाउंटेन में मिली युवती की लाश (प्रतीकात्मक फोटो)

Ghaziabad News: गाजियाबाद की एक पॉश सोसाइटी में शनिवार सुबह एक युवती की लाश मिली है। पुलिस लाश की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। वहीं, जब सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो पता चला कि शुक्रवार शाम को करीब 6:40 बजे एक युवती ऊपर से नीचे गिरते हुए सीसीटीवी में कैद हुई थी। लेकिन 23 मंजिल के इस टावर के किस फ्लैट से वो गिरी है, ये अभी पता नहीं चल पाया है। लड़की टावर के जिस ग्राउंड फ्लोर पर बने फाउंटेन में गिरी है, वह एक बिजनेसमैन का है, जो अभी विदेश गए हुए हैं और उनकी बीवी बच्चे घर पर ही मौजूद हैं।

जांच में जुटी पुलिस

दरअसल, गाजियाबाद की सबसे पॉश एटीएस एडवांटेज सोसाइटी में शनिवार सुबह एक युवती का शव मिला। ग्राउंड फ्लोर में एक बिजनेसमैन के फाउंटेन में लाश पड़ी थी। सीसीटीवी में महिला शुक्रवार शाम को गिरती हुई दिखी है। लेकिन यह हादसा है या हत्या? पुलिस इसकी जांच कर रही है।इंदिरापुरम इलाके में एटीएस सोसाइटी के 11वें टॉवर में ग्राउंड फ्लोर पर बिजनेसमैन अमित जैन का फ्लैट है। अमित जैन बड़े-बड़े ट्रेड फेयर में कैनोपी लगाने का काम करते हैं। उन्होंने अपने फ्लैट के बाहर सोसाइटी के कॉमन एरिया में एक छोटा फाउंटेन बनवा रखा है। अमित कारोबार के सिलसिले में इजिप्ट गए हुए हैं। जबकि घर पर पत्नी और बच्चे मौजूद हैं।

शनिवार सुबह मिला शव

शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे इसी फाउंटेन में युवती का शव पड़ा हुआ मिला। सिर में चोट के निशान थे, जैसे ऊपर से गिरने के बाद होते हैं। युवती की उम्र करीब 25-30 साल के करीब बताई गई है। वह सलवार शूट पहने हुए है। पुलिस को सोसायटी के कैमरों की जांच में सीसीटीवी फुटेज मिली है। इससे सामने आया कि महिला शुक्रवार शाम 6.40 बजे सीधे फाउंटेन में गिरी, लेकिन किसी की निगाह नहीं गई। बताया जाता है कि हर मंजिल पर बने फ्लैट के छज्जे में 3.5 फीट की ग्रिल लगी हुई है। पुलिस ने महिला की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि, पुलिस को आशंका है कि महिला सोसाइटी के ही किसी फ्लैट में रहती है या काम करती है। सोसाइटी के सभी वॉट्सऐप ग्रुप में शव का फोटो सर्कुलेट किया गया है।

सोसाइटी में सख्त है सुरक्षा व्यवस्था

एटीएस एडवांटेज सोसाइटी शहर के सबसे पॉश इलाके में है। यहां पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोहम्मद शमी, उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा, करोड़ों रुपए के घोटाले में जेल गए रिंगिंग बेल के मालिक सहित कई टीवी चैनलों के मालिक और अन्य वीवीआईपी रहते हैं। ऐसे में इस सोसाइटी की सुरक्षा भी सख्त है। यहां अजनबी को आसानी से एंट्री नहीं मिलती है। पूरी सोसाइटी सीसीटीवी से लैस है। 24 घंटे सुरक्षा गार्ड मौजूद रहते हैं। बिना चेकिंग सोसाइटी में एंट्री नहीं मिलती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article