गाजियाबाद

पुलिस की गोली लगते ही गो तस्कर बोलने लगा- 'गाय हमारी माता है'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 03:50 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद लंबे समय से वांछित गोकशी करने वाले इरशाद को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी के साथ लोनी पुलिस की बंथला-चिरोड़ी रोड पर मुठभेड़ हुई। गोली लगने के बाद आरोपी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘गाय हमारी माता है’ बोलता नजर आ रहा है।

Image

एनकाउंटर के बाद आरोपी को ले जाती गाजियाबाद पुलिस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लंबे समय से वांछित था गोकशी करने वाला यह आरोपी
  • आरोपी पर साहिबाबाद और लोनी थाने में दर्ज हैं कई मामले
  • बंथला-चिरोड़ी रोड पर पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़

Ghaziabad News: गाजियाबाद की लोनी थाना पुलिस को गोकशी में एक वांछित बदमाश को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। इस बदमाश के साथ पुलिस की वीरवार देर शाम बंथला-चिरोड़ी रोड पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देख आरोपी फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने भी घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान इरशाद के तौर पर हुई है। यह बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सिक्का इदरीशपुर गांव का रहने वाला है।

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, इस आरोपी के खिलाफ थाना साहिबाबाद और लोनी में गोकशी के छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी की लंबे समय से तलाश कर रही थी। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अहम जानकारी जुटा रही है। इस एनकाउंटर के बाद आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें गाजियाबाद पुलिस इस आरोपी को सहारा देकर घटनास्थल से अपनी गाड़ी की तरफ ले जा रही है। इस दौरान आरोपी काफी कुछ बोल रहा है।

एनकाउंटर के बाद हुआ आरोपी का हृदय परिवर्तन

वायरल हो रहे वीडियो में गिरफ्तार इरशाद अपनी करतूतों की माफी मांगते हुए पुलिस के सामने गिड़गिड़ा रहा है। साथ ही तेज आवाज में बोल रहा है 'गाय हमारी माता है'। एनकाउंटर के बाद हुए हृदय परिवर्तन के इस वीडियो पर लोग सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोग जहां गाजियाबाद पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्‍यवाद कर रहे हैं, वहीं कई ऐसे लोग भी हैं, जो इसे पुलिस की स्टंटबाजी बता रहे हैं। बता दें कि, इस तरह हृदय परिवर्तन का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें बदमाश पुलिस एनकाउंटर के बाद योगी सरकार और गाजियाबाद पुलिस से माफी मांगते नजर आए हैं। कई ऐसे वीडियो भी है, जिसमें अपराधी यह कहते सुने जा सकते हैं कि, 'साहब जी अब कभी गाजियाबाद- नहीं आउंगा'।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article