गाजियाबाद

Ghaziabad: बेटे को नहीं पसंद आया मां से पड़ोसी का प्रेम प्रसंग, लोहे की रॉड मारकर की हत्या

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 01:28 PM IST

Ghaziabad: साहिबाबाद स्थित राजीव कॉलोनी में एक युवक ने अपने पड़ोसी पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्‍या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी को अपनी मां का मृतक के साथ प्रेम प्रसंग का शक था। इस बात को लेकर कॉलोनी के लोग आरोपी का मजाक उड़ाते थे। जिस वजह से उसने पड़ोसी की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी और इसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

घटना की जानकारी देती साहिबाबाद एसीपी पूनम मिश्रा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मां के प्रेम प्रसंग पर आरोपी का कॉलोनी के लोग उड़ाते थे मजाक
  • मां-बाप के सामने ही आरोपी ने मृतक पर रॉड से बोला हमला
  • पुलिस ने हत्‍या के आरोप में बेटे और मां-बाप को किया गिरफ्तार

Ghaziabad: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में स्थित राजीव कॉलोनी में हत्‍या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले एक युवक ने अपनी मां के प्रेम प्रसंग के शक में पड़ोसी पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्‍या कर दी। बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक को शक था कि मृतक के साथ उसकी मां का प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसकी वजह से कॉलोनी के लोग और उसके दोस्‍त उसका मजाक उड़ाते थे। जिसकी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं मृतक की पहचान 22 वर्षीय राजकुमार के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने राजकुमार पर शनिवार रात को हमला किया था। जिसके बाद से गंभीर हालत में उसका दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार शाम घायल ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने डीएलएफ चौकी पहुंच कर आरोपी, उसकी मां और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी पुलिस ने बरामद कर ली।

आरोपी शहर से भागने का कर रहा था प्रयास

एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि, राजीव कॉलोनी में शनिवार रात को राजकुमार और आरोपी के बीच विवाद हुआ था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, कॉलोनी के लोग राजकुमार के साथ उसकी मां का प्रेम प्रसंग बताकर मजाक उड़ाते थे। इससे उसे बहुत गुस्‍सा आता है। जिसकी वजह से उसने झगड़े के दौरान घर से लोहे की रॉड लेकर उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान वहां पर उसकी मां व पिता भी मौजूद थे। वारदाता को अंजाम देने के बाद तीनों वहां से फरार हो गए। वहीं, गंभीर हालत में राजकुमार को तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान रविवार रात राजकुमार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि, वारदात को अंजाम देकर आरोपी शहर से भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने दबिश देकर उसे साहिबाबाद के ही एक इलाके से गिरफ्तार किया। साहिबाबाद थाना प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि, तीनों से पूछताछ की जा रही है, इन्‍हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article