गाजियाबाद

Ghaziabad News: चोरों की इस ईमानदारी से सब हैरान! 20 लाख चुराए, फिर 20 परसेंट कोरियर से लौटाए

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 05:37 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद में चोरी का एक अजब-गजब मामला सामने आया है। चोरों ने एक बंद फ्लैट से पहले 20 लाख रुपये कीमत के गहन चोरी किए। अब कोरियर से चार लाख रुपये के गहने वापस भेज दिए। गहने वापस मिलने के बाद पुलिस भी हैरान है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि, गहने क्यों लौटाए गए और सिर्फ कुछ प्रतिशत ही गहने क्यों लौटाए?

Image

गाजियाबाद में चोरों ने लौटाए गहनें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिवाली के समय 23 अक्‍टूबर को चोरों ने की थी यह चोरी
  • हापुड़ से कोरियर द्वारा चोरों ने भेजे चार लाख के गहने
  • कोरियर कंपनी के सीसीटीवी में कोरियर भेजने वाले कैद

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक फ्लैट से लाखों की चोरी और उसके बाद चोरों द्वारा की गई हरकत ने पीड़ित परिवार के साथ पुलिस को भी हैरान कर दिया है। चोरों ने बीते दिनों एक फ्लैट से करीब 20 लाख रुपये के गहने चुराए थे। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी है। अब पीड़ित परिवार को एक कोरियर मिला है, जिसमें चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए गहनों में से करीब 20 फीसदी यानी की चार लाख के गहने लौटा दिए गए हैं। पीड़ित परिवार ने तत्‍काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। चोरों द्वारा गहने वापस किए जाने की बात सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई।

चोरी और गहने वापस करने का यह पूरा मामला राजनगर एक्सटेंशन का है। यहां की रहने वाली महिला के फ्लैट पर बीते 23 अक्टूबर को चोर धावा बोलकर करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और 25 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। इस मामले में महिला द्वारा गाजियाबाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़िता के बेटे ने बताया कि, बीती दोपहर को एक कोरियर आया था। जिसे खोलने पर उसमें से करीब चार लाख रुपये के चोरी हुए गहने और कुछ आर्टिफिशियल गहने रखे मिले। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद में यह अपने तरह का अनोखा और पहला मामला है, जहां चोरी हुए समान को वापस किया गया हो। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि, गहने क्यों लौटाए गए और सिर्फ कुछ प्रतिशत ही गहने क्यों लौटाए?

हापुड़ से भेजा गया कोरियर, करीबी पर शक

चोरी हुए गहनों को हापुड़ से कोरियर द्वारा भेजा गया था। कोरियर पर भेजने वाले के पते की जगह पर राजदीप ज्वेलर्स सर्राफा बाजार, हापुड़ लिखा गया है। इस पते के साथ पीड़ित महिला का मोबाइल नंबर भी लिखा गया है। जिससे पुलिस को आशंका है कि, इस चोरी में किसी करीबी का हाथ है। पुलिस ने पते की जांच भी की, लेकिन वह फर्जी निकला। पुलिस को कोरियर देने आए दो संदिग्ध युवक की तस्‍वीर सीसीटीवी कैमरे में जरूर मिली है। पीड़िता महिला भी मूल रूप से हापुड़ की ही रहने वाली हैं और दिवाली के समय वह अपने गांव गई थी। इसी दौरान उनके घर में चोरी हुई। सिहानी गेट के सीओ आलोक दुबे ने कहा कि, चोरों को जल्‍द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'