गाजियाबाद

Ghaziabad News: गाजियाबाद में गृहकर जमा करने के लिए 31 मार्च तक का समय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2023, 02:34 PM IST

Ghaziabad News: गृहकर बकायेदारों पर गाजियाबाद नगर निगम ने सख्‍ती शुरू कर दी है। निगम द्वारा बकायादारों को गृहकर जमा करने के लिए लगातार नोटिस भेजा जा रहा है। तय समय में कर नहीं जमा करने पर संपत्ति को सील किया जा रहा है। निगम ने जनवरी और फरवरी माह में 610 संपत्ति को सील कर दिया है। वहीं, इस माह एक हजार संपत्ति को नोटिस भेजा है।

Image

गृहकर बकायादारों पर निगम की सख्‍ती

KEY HIGHLIGHTS
  • 31 मार्च के बाद बकायेदारों को देना होगा 12 फीसदी ब्याज
  • जनवरी और फरीवरी माह में 610 संपत्तियां हुई सील
  • फरवरी माह में निगम ने एक हजार बकायादारों को भेजा नोटिस


Ghaziabad News: गृहकर बकायेदारों पर गाजियाबाद नगर निगम अपनी कार्रवाई ते करने जा रहा है। निगम आयुक्‍त ने अधिकारियों को बकायादारों पर सख्‍ती करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद निगम ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि, 31 मार्च के बाद बकायेदार करदाताओं से 12 फीसदी ब्याज के साथ कर वसूल किया जाएगा। इसके अलावा निगम गृहकर जमा करने में तेजी लाने के लिए अपने सभी जोनल कार्यालयों को अब अवकाश के दिन भी खोलेगा। नगर आयुक्त ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को निर्देश दिया है कि, बकाया गृहकर नहीं देने वाले संपत्ति को तय समय सीमा के अंदर सील करने की प्रक्रिया को पूरी किया जाए।

बता दें कि गाजियाबाद नगर निगम में चार लाख 92 हजार कर दाता हैं। इस वित्‍तीय वर्ष में नगर निगम ने 230 करोड़ गृहकर वसूली का लक्ष्‍य रखा था, लेकिन अभी तक सिर्फ 152 करोड़ रुपये ही गृहकर के तौर पर जमा हो सके हैं। अब इस वित्‍त वर्ष के खत्‍म होने में कुछ सप्‍ताह का ही समय बचा है, लेकिन अभी तक 78 करोड़ रुपये गृहकर नहीं जमा हो पाया है। जिसकी वजह से निगम इस साल के शुरुआत से ही सख्‍ती कर रहा है। निगम ने इस साल एक जनवरी से 24 फरवरी तक गृहकर बकायादारों के करीब 610 संपत्तियों को सील किया है। अब इस कार्रवाई में और भी तेजी लाई जा रही है।

इस माह 400 संपत्ति सील और एक हजार को नोटिस

नगर निगम आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने कहा कि, समय कर गृहकर जमा करने से इस शहर के विकास को गति मिलती है। इसलिए करदाताओं से लगातार समय पर गृहकर जमा करने की अपील की जाती है, लेकिन इसके बाद भी बकायदार गृहकर जमा करने को तैयार नहीं हैं। इसलिए अब सभी रियायतें खत्‍म कर सख्‍ती करने का निर्देश दिया गया है। नगर आयुक्त ने गृहकर को लेकर जोनल अधिकारियों और कर अधीक्षकों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा भी की। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि बकायादारों को नोटिस भेजा जा रहा है। इसमें कर जमा करने के लिए बकायादारों को एक सप्‍ताह का समय दिया जा रहा है। तय समय में कर नहीं जमा करने पर संपत्ति को सील कर दिया जाएगा। डॉ. संजीव ने बताया कि फरवरी माह में करीब 400 संपत्ति को सील किया गया है और एक हजार बकायेदारों को नोटिस भेजकर बकाया जमा करने का निर्देश दिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article