गाजियाबाद

Ghaziabad: दवा दे रही दर्द: गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल की दवाएं जांच में फेल, हो रहा जान से खिलवाड़

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 01:57 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद के सरकारी अस्‍पतालों में वितरीत की जा रही कई दवाओं का सैंपल फेल हो गया है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की तरफ से जांच रिपोर्ट के आने के बाद सीएमओ ने जिले के सभी अस्‍पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तत्‍काल प्रभाव से इन दवाओं के प्रयोग पर रोक लगा दी है।

Image

सरकारी अस्पतालों की दवाओं का सैंपल फेल

Ghaziabad: गाजियाबाद के सरकारी अस्‍पतालों में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां के सरकारी अस्‍पतालों में आने वाले मरीजों को दी जा रही दो दवाइयां जांच में फेल हो गई हैं। यह जांच केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन द्वारा की गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद से ही गाजियाबाद स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अस्पताल के सीएमएस ने इसकी सूचना सीएमओ को भेजी। जिसके आधार पर सीएमओ डॉ.भवतोष शंखधर ने इस संबंध में एक आदेश जारी करते हुए जिला एमएमजी, जिला महिला अस्पताल, जिले के सभी 65 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तत्‍काल प्रभाव से इन दोनों दवाओं के प्रयोग पर रोक लगा दी है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार हाल ही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर और संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल से दो दवाओं के नमूने की जांच की गई थी। ये दोनों ही मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। इसमें से एक दवा मरीजों को ब्लड प्रेशर और दूसरी उल्टी को नियंत्रित करने के लिए दी जाती है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने चीफ फार्मासिस्ट को पत्र भेजकर औषधि ड्रग वेयर हाउस गाजियाबाद में रखी इन दवाओं के बारे में शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

नवंबर माह में लिया गया था सैंपल, कई अन्‍य दवाओं के सैंपल भी फेल

संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र पांडेय ने बताया कि जांच में पता चला है कि जिन दो दवाओं के नमूने फेल हुए हैं, उनके एक लाख से अधिक टेबलेट जिले के अस्पताल और स्टोर में रखे हुए हैं। सीएमओ की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है कि उक्त दोनों दवाओं के सैंपल केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की ओर से नवंबर माह के आखिरी सप्‍ताह में लिए गए थे। जांच में दोनों दवाएं मानक के अनुरूप नहीं पायी गईं। जिसके बाद अब इनके वितरण पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि इससे पहले बीते शनिवार को रेनिटीडीन टेबलेट की जांच रिपोर्ट भी आई थी। इस दवा का नमूना भी जांच में फेल पाया गया था। इस दवा का नमूना सीएचसी मुरादनगर से लिया गया था। इसके अलावा बीते माह दो और दवाओं के नमूने जांच में फेल पाए गए थे। इन सभी दवाओं पर रोक लगा दी गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!