Ghaziabad Gold and Silver Rate Today, 23 November 2022: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में कभी गिरावट तो कभी उछाल चल रहा है। वहीं भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले तीन दिनों से सोने का भाव लगातार गिर रहा है। इसका असर गाजियाबाद के स्थानीय सर्राफा बाजार पर भी दिख रहा है। दिल्ली से सटा होने के कारण यहां के बाजार में भी बुधवार को सोने का भाव लुढ़कता नजर आया। 23 नवंबर को यहां पर सोने के रेट में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। गाजियाबाद के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने का दाम 48,400 रुपये और 24 कैरेट सोने का दाम 52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में बुधवार को तेजी नजर आई।
गाजियाबाद
Ghaziabad Gold and Silver Rate Today: गाजियाबाद के सर्राफा बाजार में भी टूटा गोल्ड रेट, जानें आज का भाव
- Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Nov 23, 2022, 06:06 PM IST
Ghaziabad Gold and Silver Rate Today, 23 November 2022: गाजियाबाद के सर्राफा बाजार में भी दिल्ली की तरह बुधवार को सोने के भाव में गिरावट नजर आई। यहां के स्थानीय बाजार में बुधवार को 22 कैरेट सोने का दाम 48,400 रुपये और 24 कैरेट सोने के दाम 52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यह बीते दिन से 100 रुपये कम है।
गाजियाबाद में 23 नवंबर को सोने चांदी का भाव
KEY HIGHLIGHTS
- सर्राफा बाजार में सोने के भाव में लगातार गिरावट है जारी
- 22 और 24 कैरेट के प्रति 10 ग्राम रेट में 100 रुपये की कमी
- गाजियाबाद के सर्राफा बाजार में भी दिखी सोने के भाव में मंदी
