गाजियाबाद

Ghaziabad: फर्जी कस्टम इंस्पेक्टर बन चला था शादी करने, विश्वास जमाकर ऐंठे 20 लाख, ऐसे खुला 'फर्जी' का फरेब

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2022, 03:04 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर ठगी करने के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। एक शातिर ठग ने खुद को कस्टम इंस्पेक्टर बताकर एक लड़की को शादी को झांसा दिया और उसके परिवार से करीब पौने 20 लाख रुपये ऐंठ लिए। परिवार ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो लड़की पर एसिड अटैक करने की धमकी दी।

Image

गाजियाबाद पुलिस के गिरफ्त में शातिर ठग

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फरीदाबाद जिले का रहने वाला है आरोपी, लंबे समय से कर रहा ठगी
  • आरोपी नौकरी दिलाने और शादी करने का झांसा देकर करता था ठगी
  • आरोपी से पूछताछ में ठगी के कई अन्‍य मामलों का हुआ खुलासा

Ghaziabad: गाजियाबाद में धोखाधड़ी कर शादी करने के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। एक शातिर ने खुद को कस्टम इंस्पेक्टर बताकर एक लड़की को शादी का झांसा दिया। विश्वास जमाकर उसके परिवार से करीब पौने 20 लाख रुपये ऐंठ लिए। इस जालसाजी का खुलासा होने के बाद लड़की के परिवार ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी लड़की पर तेजाब फेंकने की धमकी देने लगा। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने कविनगर थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी फरीदाबाद का जुनेडा गांव का रहने वाला है। जालसाजी के लिए उसने कई नाम रखे हुए थे। उसका असली नाम सोमदत्त कौशिक है। वह गोलू, रक्षित और सोनू के नाम से लोगों के साथ ठगी करता था। आरोपी के पास से पुलिस ने कस्टम इंस्पेक्टर की वर्दी और फर्जी आईडी कार्ड बरामद किया है।

कविनगर थाना इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि इस आरोपी ने खुद को कस्टम इंस्पेक्टर बता कर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती और उसके परिवार को झांसे में लिया। फिर शादी करने का वादा कर उनसे धीरे-धीरे रुपये लेने शुरू कर दिए। पीड़ित परिवार को बाद में कुछ शक हुआ तो उन्होंने इस युवक के बारे में जांच कराई। जांच में पता चला कि सोमदत्त कौशिक एक शातिर ठग है और बीते तीन साल से लोगों को इसी तरह ठग रहा है। आरोपी कभी नौकरी दिलाने तो कभी शादी करने का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी करता था।

पूछताछ में ठगी के कई अन्‍य मामलों का खुलासा

पीड़ित परिवार ने बताया कि इस आरोपी ने शादी का झांसा देकर परिवार 19 लाख 43 हजार रुपये ऐंठ लिए। यह आरोपी अगले साल फरवरी में शादी करने का कह रहा था, लेकिन इसके पहले ही ठगी का खुलासा हो गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने जब दबाव बनाकर आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो इसने जैसे तैसे करीब 2 लाख रुपये लौटा दिए। बाकी के पैसा मांगने आरोपी ने युवती पर एसिड अटैक की धमकी दी। इसके बाद दहशत में आए परिवार ने थाना कविनगर में मामला दर्ज कराया। कविनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इससे कुछ अन्‍य ठगी के मामलों का भी पता चला है। जिसकी जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article