गाजियाबाद

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से घायल हुए बदमाशों समेत 4 गिरफ्तार

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद जिले में पुलिस और लूट की वारदात को अंजाम देने निकले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 2 आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार किया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल आरोपियों के दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है।

Image

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब पुलिस की चेकिंग कर रही थी और एक संदिग्ध इलेक्ट्रिक ऑटो में सवार इन चारों युवकों को पूछताछ के लिए रोका गया, लेकिन पुलिस को देख रुकने के बजाय तेज गति से बदमाश वहां से ऑटो भगाना लगे। पुलिस ने भागते हुए आरोपियों को देखा और पीछा किया।

जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल

पुलिस द्वारा घेरे जाने पर, बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि, पुलिस टीम तुरंत एक्शन लिया और आत्मरक्षा करते हुए जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली चार में से दो बदमाशों के पैरों में लगी, जिससे वे घायल हो गए और उन्हें मौके पर ही धर दबोचा गया। पुलिस ने उनके दो अन्य साथियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

अवैध हथियार और ऑटो बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और लूट के इरादे से इस्तेमाल किया जा रहा इलेक्ट्रिक ऑटो बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाशों से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और गैंग के सदस्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि उपचार के बाद इन चारों बदमाशों को जेल भेजा जाएगा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में लूटपाट की एक संभावित घटना टल गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article