गाजियाबाद

उतर गया रील का बुखार! हाईवे पर रील बना रहे युवकों को कार ने उड़ाया, 'फुटबाल' बनते नहीं लगी देर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे चलती बाइक पर रील बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया। एक तेज राफ्तार से आती कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए-

Image

हाईवे पर रील बनाना युवकों को पड़ा भारी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bijnor: आजकल युवाओं पर में बढ़ता रील का क्रेज उनके लिए खतरा बनता जा रहा है। सोशल मीडिया पर फेम पाने के लिए लोग खतरनाक स्टंट करने से भी बाज नहीं आते हैं। रील बनाते हुए एक्सीडेंट के कई मामले आए दिन सामने आते रहते हैं, जहां रील बनाने के चक्कर में लोगों के जान पर बन आती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर से आया है, जहां दो युवकों को स्टंट करते हुए रील बनाना भारी पड़ गया। बाइक पर स्टंटबाजी करते हुए रील बनाने वालों को एक तेज रफ्तार से आती कार ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हाईवे पर रील बना रहे थे दो युवक

इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, दोनों को एक्सिडेंट के बाद अस्पताल में भरती करा दिया गया है। लेकिन, दोनों की हालात काफी नाजुक है। हादसे में बाइक के फरखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक यह मामला थाना कोतवाली शहर बिजनौर के NH मार्ग का है।

अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज

रील बनाते हुए एक्सीडेंट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों युवक कैसे नैशनल हाइवे पर बिना हेलमेट लगाए लापरवाही से बाइक ड्राइव करते हुए स्टंट कर रहे थे, तभी अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार में कार आई और बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार हवा में उछल गए। एक्सिडेंट के बाद दोनों घायल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article