गाजियाबाद

खुशखबरी: नमो भारत ट्रेन के यात्रियों के लिए सहूलियत, इन स्टेशनों पर खुले अमूल बूथ

यात्रियों की सुविधा के लिए साहिबाबाद और दुहाई आरआरटीएस स्टेशनों पर अमूल बूथ खोले गए हैं। यात्री नमो भारत ट्रेनों में यात्रा के दौरान स्टेशनों से डेयरी प्रोडक्टस खरीद सकेंगे।

Image

फोटो

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

गाजियाबाद: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार से साहिबाबाद और दुहाई आरआरटीएस स्टेशनों पर अमूल बूथ खोले गए हैं, जहां से यात्री विभिन्न प्रकर के खाद्य और पेय (एफ एंड बी) मिल्क प्रॉडक्ट खरीद सकेंगे। ये अमूल बूथ इन दोनों स्टेशनो के अंदर खोले गए हैं।

पेय पदार्थ, आइसक्रीम, चॉकलेट खरीद सकेंगे

ये अमूल बूथ, अमूल समूह के साथ रणनीतिक साझेदारी के अंतर्गत स्थापित किए गए हैं। धीरे धीरे ये बूथ आरआरटीएस के सभी स्टेशनो पर स्थापित किए जाएंगे। अभी 34 किमी के परिचालित सेक्शन मे 8 आरआरटीएस स्टेशन हैं जो यात्रियों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इन स्टेशनो के अमूल बूथों पर यात्रियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध होंगे, जिनमें अनेक पेय पदार्थ, आइसक्रीम, चॉकलेट आदि हैं।

बुकस्टोर व लाइफस्टाइल उत्पाद भी मिलेंगे

एनसीआरटीसी आरआरटीएस स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा के लिए अनेक उपायों को अपनाने जा रहा है जिसके अंतर्गत स्टेशनों के पेड और नॉन पेड एरिया दोनों जगहों पर अनेक प्रकार के आउटलेट्स स्थापित किए जाएंगे। इनमे फास्ट फूड से लेकर फैसिलिटी स्टोर, कॉफी शॉप, फ़ार्मेसी, रिफ्रेशमेंट आउटलेट और यहां तक कि बुकस्टोर व लाइफस्टाइल उत्पाद आउटलेट भी शामिल किए जाएंगे।

ATM, ई-लॉबी की सुविधा

यात्रियों के लिए दैनिक समाचार पत्र भी निःशुल्क उपलब्ध हैं। साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर वेंडिंग मशीनें भी लगाई गई हैं जिसे अन्य अन्य स्टेशनों पर भी लगाया जा रहा है। पीने का पानी और वाशरूम की सुविधा भी हर स्टेशन पर उपलब्ध है। इसके साथ ही एनसीआरटीसी दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस के स्टेशन परिसरो में ATM, ई-लॉबी, भुगतान संग्रह बूथ आदि के लिए संभावित बैंकिंग भागीदारों के लिए अवसर भी प्रदान कर रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!