शहर

गाजियाबाद: फैक्टरी में कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

Ghaziabad Factory Accident: गाजियाबाद के साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Ghaziabad Factory Accident: गाजियाबाद के साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्टरी में बड़ा हादसा हो गया। यह घटना उस समय हुई जब पानी को ठंडा और गर्म करने वाली मशीन का कंप्रेसर अचानक तेज धमाके(Sahibabad industrial area blast) के साथ फट गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज वैशाली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

घटना के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, पुलिस और प्रशासन की टीम जांच में जुटी

यह हादसा साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया (compressor explosion factory) की मेडरोज नाम की फैक्टरी में हुआ बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है ताकि हालात पर नियंत्रण रखा जा सके। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद फैक्टरी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे कई सवाल

शुरुआती तौर पर मशीन में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। इस दर्दनाक घटना के बाद फैक्टरी सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मशीन की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल पूरा मामला जांच के घेरे में है और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article