शहर

महोबा में खनन के दौरान बड़ा हादसा, पहाड़ के नीचे दबने से चार श्रमिकों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 12, 2024, 08:04 PM IST

यूपी के महोबा में मंगलवार को खनन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। खनन के वक्त एक पहाड़ी का हिस्सा नीचे गिर गए, जिससे वहां काम कर रहे कई श्रमिक उसमें दब गए। इस हादसे में चार श्रमिकों की मौत हुई है।

Image

महोबा में खनन के दौरान हादसा। (फाइल फोटो)

Photo : ANI

Mahoba Mining Accident: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में मंगलवार को खनन कर रहे मजदूरों के ऊपर पहाड़ी का एक हिस्सा गिर गया, जिससे उसमें दब कर चार श्रमिकों की मौत हो गयी। महोबा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सत्यम ने बताया कि जिले के कबरई में खनन के दौरान एक पहाड़ गिर जाने से चार मजदूरों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।

हादसे में चार श्रमिकों की मौत

एएसपी ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रेमचंद्र कुशवाहा (19), रामफूल (32), राममिलन कुशवाहा (35) और कुलदीप रैकवार (20) के रूप में हुई है। घायल को उपचार के लिए महोबा अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इसके पहले कबरई के थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप ने बताया था कि महोबा में एक पहाड़ी पर खनन कर रहे दो मजदूरों पर पहाड़ी का एक हिस्सा गिरने से मौत हो गई।

End of Article